Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आस सामने आ रहे हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ आती दिख रही है। 250 सीटों में से AAP 60 सीटों पर आगे है और 75 जीत चुकी है। वहीं, BJP को 55 पर जीत मिल चुकी है और 48 पर बढ़त बनाए हुए है। इस बीच चौंकाने वाला नतीजा मनीष सिसोदिया के लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 203 से आया है।

विज्ञापन

इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। यहां से आम आदमी पार्टी ने मीनाक्षी शर्मा को टिकट दिया। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अल्का राघव और कांग्रेस से सुनीता धवन प्रत्याशी बनया।

विज्ञापन

अनानतुल्ला के वार्ड में हारी AAP

वहीं आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर में रहते हैं। यहां से आम आदमी पार्टी ने सलमा खान को टिकट दिया है। सलमा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने लता देवी और कांग्रेस ने नाजिया दानिश को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी नाजिया दानिश को जीत मिली है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वार्ड का हाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में रहते हैं। केजरीवाल के इस वार्ड से आम आदमी पार्टी ने पुनर्दीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से रविंदर सिंह और कांग्रेस से राहुल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां AAP को जीत मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ