Lucknow: विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अहमद बेग नदवी को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, चला रहा था मुस्लिम राष्ट्र बनाने की मुहिम

UP STF

प्रतीकात्मक फोटो

मानस श्रीवास्तव, लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के मदेगंज इलाके से अहमद बेग नदवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अहमद बेग नदवी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का सदस्य रहा है और पीएफआई के लिए मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर यूट्यूब पर लोगों को बरगला रहा था। अहमद बेग नदवी 2018 तक लखनऊ के नदवा कॉलेज में भी पढ़ाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ को नदवी के मोबाइल और लैपटॉप से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। जानकारी के अनुसार वह ओमान समेत कई खाड़ी देशों में जाकर पीएफआई के लिए फंड इकट्ठा करने का काम कर रहा था।

विज्ञापन

श्रावस्ती का रहने वाला आरोपी 2047 में भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की मुहिम चला रहा था। हाल ही में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में बहराइच के कैसरगंज सीट से एसडीपीआई, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट से चुनाव भी लड़ चुका है। यूपी एसटीएफ ने अहमद बेग नदवी को मदेगंज इलाके में किराए के मकान से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ