उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गोमती नगर के विभूति खंड इलाके में एक कारोबारी को थार गाड़ी के नीचे करीब 25 मिनट तक दबाकर रखा गया. इस दौरान वो दर्द से तड़पता रहा, लेकिन आरोपी गाड़ी हटाने को तैयार नहीं हुए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, घायल कारोबारी का नाम पवन पटेल है. वो अपने कुछ दोस्तों के साथ समिट बिल्डिंग के पास मौजूद था. इसी दौरान वहां कुछ युवकों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई. पहले बहस हुई, फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई. आरोप है कि झगड़े के दौरान युवकों ने जानबूझकर थार गाड़ी पवन की ओर बढ़ा दी. बताया जा रहा है कि पवन सड़क पर गिर गया और थार का पहिया उसके पैरों पर चढ़ गया. इसके बाद गाड़ी को हटाने के बजाय ड्राइवर ने गाड़ी वहीं रोक दी. पवन करीब 25 मिनट तक गाड़ी के नीचे फंसा रहा और दर्द से तड़पता रहा. आसपास मौजूद लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी गाड़ी हटाने को तैयार नहीं थे.
ये भी पढ़ें: ‘I love you too mammi, दुनिया जीने लायक नहीं’, UP में डिलीवरी बॉय ने दी जान
पैरों में आई गंभीर चोट
घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक गाड़ी के नीचे दबा हुआ है और लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह पवन को गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स का कहना है कि पवन के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी युवक फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: पिज्जा शॉप में बैठे थे लड़का-लड़की, कुछ लोग आकर पूछने लगे जाति, कपल ने घबराकर दूसरी मंजिल से लगाई छलांग
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines