हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

उन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी; 'नीले ड्रम' जैसे कांड से इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ‘मेरठ ड्रम कांड’ की तरह ही हाईवे के किनारे पर बॉक्स में एक युवक की लाश मिली. पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
उन्नाव में हाईवे किनारे एक बक्से में युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई. (Photo: AI)

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. ‘मेरठ ड्रम कांड’ की तरह ही हाईवे के किनारे पर बॉक्स में एक युवक की लाश मिली. पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे युवक की पत्नी का ही हाथ है, जो पिछले 8 साल से उसके साथ रह रही थी. पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार रात को उन्नाव में हाईवे किनारे एक बक्से से लाश मिलने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी. पुलिस को ये मामला मेरठ कांड से मिलता-जुलता सा लगा. जांच में पता लगा कि हत्या की प्लानिंग मृतक की पत्नी ने ही की थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने पति को मौत के घाट उतारने की ठान ली. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश की रही है इस वारदात को अंजाम देने के लिए कितने लोगों की मदद की गई. युवक को मारकर किस तरह ठिकाने लगाया गया और कितने पैसे दिए गए. पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पुलिस ने दी जानकारी

सिटी उन्नाव सीओ विनी सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया, ”20 अक्टूबर को करीब 10 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि अचलगंज से उन्नाव जाने वाले हाईवे के पास हेल्थ मेडिकल सेंटर के सामने वाली लेन में एक बॉक्स रखा हुआ है. पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर बक्सा खोला और उसमें से 25 साल के युवक की लाश मिली.” विनी सिंह ने कहा कि युवक को जब जिला अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- ‘मां, ये लोग मुझे मार देंगे’, मौत से पहले फोन पर बोली 22 साल की छात्रा, गुवाहाटी के होमस्टे में मिली लाश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola