Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और बॉलीवुड के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या बॉलीवुड स्टार सलमान खान से उनकी नजदीकियों के चलते करवाई। लॉरेंस सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले के बाद से ही अपना दुश्मन मानता है। कहा जाता है कि लॉरेंस अब अपराध की दुनिया का नया बादशाह बन चुका है। देश ही नहीं विदेश में भी उसका नेटवर्क फैला है। करीब 700 शूटर उसके एक इशारे पर किसी की भी जान लेने को तैयार रहते हैं। लॉरेंस अपने नेटवर्क में युवाओं की भर्ती करता है और एक्सटॉर्शन से लिए पैसों में से उन्हें पैसे भी देता है। फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। आइए आपको बताते हैं कि वह इस जेल में कब से है और किस हाल में है।
डेढ़ साल से बंद है लॉरेंस बिश्नोई
जानकारी के अनुसार, लॉरेंस साबरमती जेल में करीब डेढ़ साल से बंद है। उसे 24 अगस्त 2023 को 200 करोड़ रुपये की हेरोइन मामले में बठिंडा जेल से गुजरात लाया गया था। तभी से वह इसमें बंद है। हेरोइन मामला काफी चर्चित रहा था। गुजरात एटीएस ने भारतीय तटरक्षक बल के साथ कच्छ के पास जखाऊ बंदरगाह के पास पाकिस्तानी नाव से 40 किलो हेरोइन पकड़ी थी। इसी केस में लॉरेंस का नाम सामने आया।
ये भी पढ़ें: ‘लॉरेंस बिश्नोई भारत का एजेंट’, राजनयिकों पर कार्रवाई से बौखला गई कनाडा की पुलिस, दे दिया ऊलजलूल बयान
हाई सिक्योरिटी जोन
दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, लॉरेंस साबरमती जेल के पुरानी जेल वाले हिस्से में है। यह हाई सिक्योरिटी जोन है। जहां 10 कमरे हैं। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ लॉरेंस ही रहता है। इसमें किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी है। यहां लगातार पेट्रोलिंग होती रहती है। लॉरेंस के कमरे में ही उसे खाना-पानी, बिस्तर दिया जाता है। वकील भी इसमें अंदर नहीं आ सकता। उसकी पेशी भी अक्सर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करवाई जाती है। लॉरेंस अब तक इस जेल से बाहर नहीं निकला है। रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंस ने नवरात्रि पर 9 दिनों तक उपवास रखा था। वह जेल में गीता भी पढ़ता है।
सुरक्षा पर उठ चुके हैं सवाल
हालांकि साबरमती जेल की सुरक्षा पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। कहा जाता है कि लॉरेंस के कई वीडियो कॉल यहां से बाहर गए हैं। हालांकि जेल में जैमर लगे हैं। पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी से लॉरेंस की बातचीत का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि जेल प्रशासन ने इससे इनकार किया है। गैंगस्टर अतीक अहमद का वीडियो कॉल भी इसी जेल में चर्चा का विषय बना था। फरवरी 2012 में इसी जेल में सुरंग खोदने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था।
ये भी पढ़ें: ‘लॉरेंस बिश्नोई 5 साल का बच्चा था जब…’, क्यों फूटा राम गोपाल वर्मा का गुस्सा?
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
4 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines