'लॉरेंस बिश्नोई भारत का एजेंट', राजनयिकों पर कार्रवाई से बौखला गई कनाडा की पुलिस, दे दिया ऊलजलूल बयान

Lawrence Bishnoi Canada: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कनाडा ने भारत का एजेंट करार दिया है। कनाडा की एक पुलिस अधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैरान करने वाला बयान दिया।

Lawrence Bishnoi Canada

Lawrence Bishnoi

विज्ञापन

Lawrence Bishnoi Canada: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में सामने आ चुका है। इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम चर्चा में है। दूसरी ओर, भारत ने कनाडा पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उसके 6 राजनयिकों को देश से निकलने का आदेश दे दिया। भारत ये कार्रवाई भारतीय हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा को निज्जर हत्याकांड में ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में नामित करने के बाद की है।

गैंगस्टर लॉरेंस को बताया भारत का एजेंट 

इस कार्रवाई के बाद कनाडा के अधिकारी बुरी तरह भड़क गए हैं। वे इस कार्रवाई के खिलाफ कुछ भी ऊलजलूल बयान दे रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भी भारत का एजेंट करार दे दिया।

विज्ञापन

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस में संघीय पुलिसिंग, राष्ट्रीय सुरक्षा की सहायक आयुक्त ब्रिगिट गौविन ने कहा- भारत दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बना रहा है, लेकिन वे विशेष रूप से कनाडा में खालिस्तानी समर्थक तत्वों को निशाना बना रहे हैं।

हमने देखा है कि वे संगठित अपराध तत्वों का उपयोग करते हैं। सार्वजनिक रूप से एक संगठित अपराध समूह- बिश्नोई समूह का नाम इसमें सामने आया है। हमारा मानना ​​है कि यह समूह भारत सरकार के एजेंटों से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

कनाडा से गैंग को ऑपरेट करता है गोल्ड़ी बराड़ 

आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कहा जाता है कि वह एक्सटॉर्शन मनी को हवाला के जरिए कनाडा में भेजता है। इन पैसों का उपयोग कथित तौर से प्रो खलिस्तानी एलिमेंट को फंडिंग के लिए किया जाता है। लॉरेंस का दायां हाथ गोल्डी बराड़ भी कनाडा में ही है। वह वहीं से गैंग में लोगों की भर्ती को भी अंजाम देता है। गोल्डी बराड़ को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड माना जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ