Lakhimpur kheri news: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri) में दो सगी बहनों की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने लखीमपुर खीरी के एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह के हवाले से लिखा है कि ”मामले के चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।”
पेड़ से लटके मिले थे शव
बता दें कि लखीमपुर के निघासन इलाके में बुधवार को दो नाबालिग बहनों की लाश पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली थी। यह इलाका नेपाल बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर है। मृतकाओं के परिवार का आरोप है कि उनकी बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई।
उन्होंने दोनों शवों को रख कर निघासन मार्ग को भी जाम कर दिया और जांच की मांग की। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंचे और मामले में प्राथमिकी दर्ज की। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। परिवार ने घटना के पीछे दो लोगों पर आरोप लगाया है और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
मृतकाओं की मां का आरोप
मृतका की मां के अनुसार, वह अपनी 15 साल और 17 साल की दो बेटियों के साथ घर के बाहर बैठी थी। जब वह थोड़ी देर के लिए घर के अंदर गईं, तभी बाइक सवार 3 युवक पहुंचे। उन तीन में से दो ने बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठा लिया और मौके से फरार हो गए। उसके बाद इन दोनों लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले।
हर पहलू की जांच की जाएगी
यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस टीम घटनाओं के क्रम को स्थापित करने के लिए मौके पर पहुंच गई है। लखीमपुर में दो बहनों के शव उनके घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटके पाए गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जा रही है। परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। हर पहलू की जांच की जाएगी।
विपक्ष हमलावर
दोनों बहनों की मौत के बाद बवाल शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा- महिला सुरक्षा को लेकर खोखले दावे करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री की सच्चाई! लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों का शव पेड़ से लटकता मिला। योगी सरकार में गुंडे रोज़ कर रहे माताओं बहनों का उत्पीड़न, बेहद शर्मनाक! मामले की जांच कराए सरकार, दोषियों को मिले कठोरतम सज़ा
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1570058138447130624?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1570058138447130624%7Ctwgr%5Ee9066578d184f97192e11cd259dea1c9ee9dd5b4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fheadlines%2Futtar-pradesh-two-real-sisters-found-hanging-from-tree-in-lakhimpur-uproar-continues%2F38520%2F
इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती।आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं?
अभी पढ़ें – Srinagar: नौगाम में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया
वहीं कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “यूपी के लखीमपुर में हुई घटना दिल दहलाने वाली है। दो बहनों की लाश पेड़ से लटकी मिली। परिजनों का कहना है कि लड़कियों को अगवा कर ले जाया गया और बाद में उनकी लाश मिली। महिलाओं के खिलाफ अपराध में ‘यूपी नंबर 1’ है। कानून व्यवस्था का ढोल पीटने वाली सरकार जागे और महिलाओं को सुरक्षा दे।”
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
17 mins agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
44 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
54 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
4 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines