लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दबंगों की एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कई दबंगों ने एक व्यक्ति का पक्का मकान ट्रैक्टर से तोड़ डाला। वहीं पीड़ित परिवार के लोग चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन दबंगों का ट्रैक्टर नहीं रुका। मकान को पूरी तरह से धराशायी कर दिया गया। एक बुजुर्ग महिला ने दबंगों का विरोध भी किया, लेकिन उसकी एक न चल सकी।
2.42 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
आपको बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो 2 मिनट 42 सेकेंड का है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ दबंग एक घर के परिसर में ट्रैक्टर लेकर घुस गए। उन्होंने ट्रैक्टर से उस व्यक्ति के पक्के घर को तोड़ दिया। पीड़ित परिवार की महिलाएं और लोग चीखते रहे, लेकिन ट्रैक्टर नहीं रुका। पहले घर का एक हिस्सा तोड़ डाला। इसके बाद ट्रैक्टर ने घर के दूसरे हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया। 2.42 मिनट के वीडियो में ट्रैक्टर घर को तोड़ता ही दिख रहा है। देखते ही देखते घर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया गया।
बुजुर्ग महिला ने किया विरोध
वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला दबंगों का विरोध करते हुए भी दिख रही है। महिला के हाथ में डंडा है। एक दबंग ने उसका डंडा पकड़ रखा है। वहीं वीडियो में घटनास्थल पर एक और ट्रैक्टर दिखाई दे रहे हैं। दबंगों ने बुजुर्ग महिला को पकड़ कर किनारे कर दिया, जिसके बाद मकान को लगातार तोड़ते रहे।
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
35 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 hr ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
1 hr agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
9 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
9 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
10 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
11 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines