विमल कौशिक, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के जामिया नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर हुई एक नाबालिग की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने एक 24 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम खालिद है। दरअसल कल दोपहर जामिया के बाटला हाउस इलाके में अब्दुल्ला नाम के एक 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
उसकी जांच के दौरान पुलिस ने एक सूचना के बाद खालिद को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक खालिद ने खुलासा किया कि उसने मृतक को मोबाइल फोन खरीदने के लिए 72000 रुपये दिए थे लेकिन मृतक अब्दुल्ला न तो पैसे वापस कर रहा था और ना ही फोन दे रहा था।
शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे खालिद अब्दुल्ला से अपने पैसे वापस लेने गया था लेकिन मृतक ने न तो आईफोन दिया और न ही पैसे वापस किए। दोनो में तीखी बहस और हाथापाई होने लगी जिसके बाद खालिद उर्फ केपी भाई ने मृतक पर देसी पिस्टल से फायरिंग कर दी और फरार हो गया।
दरअसल 30 सितंबर की दोपहर करीब 4 बजे के आसपास जामिया नगर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक नाबालिग को गोली मार दी गई है और उसे घायल आस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है पुलिस की टीम जब अस्पताल पहुँची तो मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि जब वो घर से बाहर आया तो देखा कि उसका छोटा भाई मो.अब्दुला सड़क पर घायल पड़ा था। वो अपने भाई को होली फैमिली अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक अब्दुला 12 वीं क्लास में जुलैना के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। शुक्रवार दोपहर में अब्दुल्ला, अजीम डेयरी तक सामान लेने गया था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
24 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines