विमल कौशिक, नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस के जामिया नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर हुई एक नाबालिग की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने एक 24 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम खालिद है। दरअसल कल दोपहर जामिया के बाटला हाउस इलाके में अब्दुल्ला नाम के एक 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

उसकी जांच के दौरान पुलिस ने एक सूचना के बाद खालिद को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक खालिद ने खुलासा किया कि उसने मृतक को मोबाइल फोन खरीदने के लिए 72000 रुपये दिए थे लेकिन मृतक अब्दुल्ला न तो पैसे वापस कर रहा था और ना ही फोन दे रहा था।

शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे खालिद अब्दुल्ला से अपने पैसे वापस लेने गया था लेकिन मृतक ने न तो आईफोन दिया और न ही पैसे वापस किए। दोनो में तीखी बहस और हाथापाई होने लगी जिसके बाद खालिद उर्फ ​​केपी भाई ने मृतक पर देसी पिस्टल से फायरिंग कर दी और फरार हो गया।

दरअसल 30 सितंबर की दोपहर करीब 4 बजे के आसपास जामिया नगर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक नाबालिग को गोली मार दी गई है और उसे घायल आस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है पुलिस की टीम जब अस्पताल पहुँची तो मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि जब वो घर से बाहर आया तो देखा कि उसका छोटा भाई मो.अब्दुला सड़क पर घायल पड़ा था। वो अपने भाई को होली फैमिली अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक अब्दुला 12 वीं क्लास में जुलैना के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। शुक्रवार दोपहर में अब्दुल्ला, अजीम डेयरी तक सामान लेने गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ