Uttar Pradesh News: केरल के एर्नाकुलम जिले के कलमश्शेरि के एक कनवेंशन सेंटर में लगातार एक के बाद एक हुए धमाकों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इसके आदेश जारी किए हैं। सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा गया है। यूपी पुलिस का कहना है कि वह लगातार खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है। एटीएस की टीमें पिछले दिनों में मिले इनपुट्स को खंगाल रही हैं।
राजधानी लखनऊ में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। यहां आज भारत और इंग्लैंड के बीच मैच भी हो रहा है। लखनऊ में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। प्रदेश के बड़े शहरों खासकर कानपुर, मेरठ, वाराणसी, अलीगढ़, लखनऊ, हापुड़, बागपत, बरेली, रामपुर, आगरा में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध को लेकर निगरानी
इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध से जुड़े सभी कार्यक्रमों पर नजर रखें। प्रदेश में जहां कहीं भी इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध से जुड़े कार्यक्रम या किसी के समर्थन या विरोध में जो कार्यक्रम हो रहे हैं उन सब पर पुलिस से नजर बनाए रखने को कहा गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि इन कार्यक्रमों में मौजूद सभी लोगों की जानकारी जुटाई जाए।
दूसरे राज्यों में भी बरती जा रही है सतर्कता
वहीं केरल में हुए धमाकों की जांच के लिए एनआईए और एनएसजी की टीमें घटनास्थल पर पहुंचने वाली हैं। इन धमाकों को लेकर यूपी, मुंबई के अलावा कई दूसरे राज्यों और शहरों में भी सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। मुंबई में भी हाई अलर्ट है। साथ ही केरल के सभी 14 जिलों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें-UP PET 2023: ‘गांधी जी ने किस वर्ष लंगोटी पहनना शुरू किया’, परीक्षा में पूछा गया सवाल तो उलझे छात्र
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
32 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
5 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
5 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines