नई दिल्ली: केरल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के पलक्कड़ जिले 2 बसों की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पात में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में केएसआरटीसी बस में सवार पांच छात्र, एक शिक्षक और तीन यात्री शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पलक्कड़ के वडक्कनचेरी के पास मंगलम में स्कूली छात्रों को ले जा रही एक पर्यटक बस ने केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस दलदल में गिर गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। करीब 38 घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई की हालत नाजुक बनी हुई है। लिहाजा मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
अभी पढ़ें – दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में आग, गांधी नगर मार्केट पहुंची दमकल की 30 गाड़ियां
अभी पढ़ें – जलता हुआ रावण का पुतला लोगों की भीड़ पर गिरा, देखिए वीडियो वायरल
राज्य मंत्री एमबी राजेश ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 544 (NH-544) पर हुआ।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
4 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
7 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
7 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
8 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
8 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines