जलता हुआ रावण का पुतला लोगों की भीड़ पर गिरा, देखिए वीडियो वायरल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: दशहारे के मौके पर बुधवार को रावण दहन के दौरान हरियाणा के यमुमानगर में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां रावण दहन के दौरान रावण का पुतला लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। गनीमत ये रही कि इसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांसि रावण के पुतले के गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं।
दरअसल कई जगहों पर बारिश के होने की वजह से रावण का पुलता गिला हो गया और पुलते गल गए या टेढे हो गए। हरियाणा के यमुनानगर में रावण का पुतला लोगों पर गिर गया। यहां के मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में जब रावण के पुलते में आग लगाई गई, तो ज्यादा ऊंचाई होने के चलते पुतले का ढांचा टेढ़ा होने लगा।
#WATCH | Haryana: A major accident was averted during Ravan Dahan in Yamunanagar where the effigy of Ravana fell on the people gathered. Some people were injured. Further details awaited pic.twitter.com/ISk8k1YWkH
— ANI (@ANI) October 5, 2022
अभी पढ़ें – Faridabad News: क्यूआरजी अस्पताल में सीवर साफ करते हुए बड़ा हादसा, चार सफाईकर्मचारियों की मौत
जैसे ही रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले में आग लगाई गई, रावण का जलता हुआ पुतला अचानक लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी हुई थी। ऐसे में रावण के पुतले के गिरने से कई लोगों के घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्रार्थमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी कर दिया गया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: