नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने उनके खिलाफ ‘PayCM’ कैंपेन चलाया है। कैंपेन के तहत कांग्रेस ने राजधानी बेंगलुरु में ‘PayCM’ पोस्टर लगाए हैं जिस पर मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई का चेहरा भी छपा है। उनके चेहरे पर QR कोड भी लगाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, QR कोड स्कैन करने पर कांग्रेस की ओर से बनाई गई ’40 परसेंट सरकार’ वेबसाइट खुलती है। इस वेबसाइट को कांग्रेस ने राज्य के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त करने के लिए बनाया है।
कर्नाटक कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें एक युवक मुख्यमंत्री बोम्मई से अपील करता दिख रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ये युवा आपका खजाना नहीं मांगते…आपकी पार्टी का टिकट नहीं मांगते… 40% कमीशन नहीं पूछा जाता… बस ये एक उचित नौकरी की मांग करते हैं।
https://twitter.com/INCKarnataka/status/1572475777173815296
बता दें कि ’40 फीसदी सरकार’ वाले पोस्टर के जरिए कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक में सरकार द्वारा वित्त पोषित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निविदा राशि का 40 फीसदी भाजपा नेताओं और अधिकारियों द्वारा रिश्वत के रूप में लिया जाता है।
इससे पहले इसी तरह के पोस्टर ‘आपका स्वागत है 40% सीएम’ पिछले हफ्ते हैदराबाद में देखा गया था, जब बोम्मई को भाजपा के हैदराबाद ‘मुक्ति दिवस’ कार्यक्रमों में भाग लेना था। उस दौरान बोम्मई ने इसे एक ‘सुनियोजित साजिश’ बताया था और ‘एक मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह के निराधार आरोपों’ की अनुमति देने के लिए तेलंगाना सरकार की आलोचना की थी।
अभी पढ़ें – अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 10 राज्यों में NIA की छापेमारी, 100 से ज्यादा PFI वर्कर्स अरेस्ट
बोम्मई के आरोपों के बाद सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के सोशल मीडिया संयोजक ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक के सीएम ने होर्डिंग पर कड़ी प्रतिक्रिया क्यों दी, जिसमें उनका नाम भी नहीं था? क्या वह सहमत हैं कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार 40% कमीशन सरकार है?
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
5 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
6 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
7 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
10 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
11 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
11 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
12 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
13 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines