Video: मदद मांगने पर भड़के भाजपा विधायक, पुलिस से महिला को हिरासत में लेने को कहा

aravind limbavali
विज्ञापन

नई दिल्ली: कर्नाटक के बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली एक बार फिर विवादों में हैं। एक महिला को धमकाने और गाली-गलौज करने वाला विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक के कहने पर महिला को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया और कुछ देर बाद महिला को छोड़ दिया गया। विधायक के आधिकारिक कार्य में हस्तक्षेप के लिए महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

नुकसान का आकलन करने पहुंचे थे विधायक

दरअसल, भारी बारिश के जल भराव के बाद भाजपा विधायक अरविंद नुकसान का आकलन करने पहुंचे थे। इस दौरान महिला शिकायत लेकर विधायक के पहुंची। महिला ने कहा कि उन्होंने सरकारी सर्वेयर से सर्वे कराने के बाद अपने घर के आसपास बाउंड्री बनाई थी जिसे बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने तोड़ दिया। बता दें कि भारी बारिश के चलते महादेवपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पानी भर गया था। महिला के घर की बाउंड्री राज नहर से सटा हुआ है जिसे तोड़ दिया गया था।

Advertisment

विधायक पहुंचे तो महिला ने मांगी मदद

गुरुवार दोपहर जब विधायक नल्लूरहल्ली में व्हाइटफील्ड कोडी सर्कल के पास राजकालुवे अतिक्रमण स्थल का दौरा किया तब महिला उनके पास शिकायत लेकर पहुंच गई। उन्होंने विधायक से कहा कि निर्माण कानूनी था। महिला का आरोप है कि इसके बाद विधायक ने मेरे हाथ से दस्तावेज छीनने का प्रयास किया। जब मैंने जोर दिया कि वे पहले मेरी बात सुने तो विधायक ने मेरे साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन

वीडियो क्लिप में विधायक लिंबावली को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे पुलिस से महिला को ले जाने के लिए कहते हैं। इसके बाद महिला कहती है कि सर, यह सरकारी जमीन नहीं है। मैं सम्मान के साथ बात कर रही हूं। आप एक महिला से बात कर रहे हैं। आप भी मेरी विधायक हैं। इसके बाद विधायक कहते हैं कि आप सम्मान चाहते हैं? आपने जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसके ऊपर आप सम्मान चाहते हैं?” विधायक ने कहा कि मुझे एक अलग भाषा का इस्तेमाल करना होगा।” जब शिकायतकर्ता ने जोर देकर कहा कि वह जमीन नहीं छोड़ेगी, तो विधायक ने उसे जेल भेजने की बात कही।

विधायक ने कहा कि महिला पुलिस कहां है। उसे यहां भेजो। उसे ले जाओ। उसे थाने में बैठाओ। उसने अतिक्रमण किया है और अब सम्मान मांग रही है। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला पुलिसकर्मी महिला को व्हाइटफील्ड थाने ले गई और शाम तक वहीं रखा। शाम करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

महिला ने कहा कि हमने राजकालुवे पर अतिक्रमण किए बिना एक व्यावसायिक भवन बनाया है। कानून के अनुसार हमें बीबीएमपी से मंजूरी मिल गई है। जब मैंने नक्शा और अन्य दस्तावेज दिखाकर शिकायत करने की कोशिश की तो विधायक ने मुझसे दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन

अरविंद लिंबावली की बेटी ने भी पुलिस से की थी बदसलूकी

बता दें कि इससे पहले विधायक अरविंद लिंबावली की बेटी पुलिस से बदसलूकी के मामले में चर्चा में रहीं थीं। जून में विधायक की बेटी ने बेंगलुरु में पुलिस अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया था और उन्हें गालियां दी थी। विधायक की बेटी ने एक पत्रकार पर भी हमला किया था, जो पूरी घटना को शूट करने की कोशिश कर रहा था। बाद में विधायक की बेटी और पुलिस अधिकारियों के बीच कहासुनी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, भाजपा विधायक की बेटी पर तेज गति से गाड़ी चलाने, पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करने और यातायात प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनकी कार को पकड़ लिया था और रैश ड्राइविंग के बारे में पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्होंने अपना आपा खो दिया था और पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ