श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के कुटपोरा में एक तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हथगोले फेंके। राहत है कि इस हमले में किसी भी जवान के हताहत होने की सूचना नहीं है। पिछले दो दिनों में सुरक्षा बलों पर हुआ यह दूसरा हमला है।
खबरों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने शोपियां के कुटपोरा में घेराबंदी के साथ तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था। इसी दौरान आतंकवादियों ने खोज दल पर हथगोले फेंके और अंधेरे की आड़ में भाग गए।
कश्मीर जोन पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, “खास इनपुट पर सुरक्षा बलों ने शोपियां के कुटपोरा में एक CASO लॉन्च किया। तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने खोज दल पर हथगोले फेंके। खोज दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि आतंकवादी अंधेरे के कारण भाग गए। पुलिस और एसएफ ने एक घर के अंदर एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार बरामद किए।”
इस बीच, मंगलवार को शोपियां जिले के छोटेपोरा इलाके में एक सेब के बाग में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि घटना में मृतक का भाई घायल हो गया। मृतक की पहचान सुनील कुमार भट और घायल की पहचान की पिंटू के रूप में हुई है।
बता दें कि कश्मीर में सोमवार शाम आतंकियों के ग्रेनेड हमले में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। कश्मीर पुलिस के मुताबिक, कश्मीर में पुलिस कंट्रोल रूम पर कुछ आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, जिससे मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
एक अन्य घटना में, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के कैमोह इलाके में शनिवार को आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने के बाद पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
41 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 hr agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
4 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
5 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
6 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
6 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
8 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines