कौन हैं 'वांगचुक 2.0'? मिलिए- झारखंड में छात्रों के लिए भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महता से

रांची में हज़ारों छात्र झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. जैसे दिल्ली में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने बच्चों के भविष्य के लिए भूख हड़ताल की, ठीक वैसे ही स्टूडेंट लीडर देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर बैठे हैं.

Devendra Nath Mahato Hunger Strike

Credit: News24

नीट पेपर लीक को लेकर भले ही छात्रों का विरोध प्रदर्शन कुछ ठंड़ा पड़ गया है, लेकिन झारखंड में अभी भी ये आग सुलग रही है, हालांकि उसकी वजह नीट पेपर नहीं है. यहां हज़ारों छात्र झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. जैसे दिल्ली में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने बच्चों के भविष्य के लिए भूख हड़ताल की, ठीक वैसे ही स्टूडेंट लीडर देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर बैठे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मांग?

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हज़ारों स्टूडेंट परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों पर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
इन्हीं छात्रों की आवाज़ बुलंद करने के लिए देवेंद्र नाथ महतो ने रविवार रात को आमरण अनशन शुरू किया. उनका कहना था कि कई हफ्तों से जारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद भी अधिकारियों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महतो ने कहा कि ये आंदोलन अब हज़ारों छात्रों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति में पहुंच गया है. उनकी मांग है कि परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की जांच CBI और ED करे. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी भी रांची में जारी प्रदर्शन के समर्थन में आ गई है. फाउंडर अभिजीत दीपके ने रविवार रात को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए छात्रों से और महतो से बात की.

कौन हैं देवेंद्र महतो?

देवेंद्र नाथ महतो रांची के ही एक गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बुंडू में पूरी की और उसके बाद हाई एजुकेशन के लिए रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी गए. महतो ने संस्कृत के साथ-साथ कुर्माली, जनजातीय और लोकल भाषाओं में फर्स्ट डिविजन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने हजारीबाग से B.Ed. कि डिग्री भी ली. महतो 2024 में झारखंड की तमार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं. वो 2015 से ही छात्र आंदोलनों से जुड़े रहे हैं. देवेंद्र नाथ ने छात्रों के लिए पेपर लीक, स्कॉलरशिप, आरक्षण नीतियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं. JPSC की छठी परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन के दौरान उनकी मां चल बसी थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ