सोनम वांगचुक जैसी भूख हड़ताल, अभिजीत दीपके का साथ, झारखंड में क्या मांग रहे छात्र?

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया है. मांगों को लेकर छात्र नेता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.

JPSC Protest

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन अब बड़ा रूप ले चुका है. 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और जेएसएससी-सीजीएल भर्ती में हुई गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर सैंकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले नौ दिनों से छात्रों का सत्याग्रह धरना जारी है. इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उनका कहना है कि सरकार और आयोग का नकारात्मक रवैया युवाओं का मनोबल तोड़ रहा है. इसलिए मांगें पूरी होने तक अन्न और जल का त्याग रहेगा.

विज्ञापन

सीबीआई और ईडी जांच की मांग

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की सीआईडी जांच के निर्देश जारी किए हैं. हालांकि आंदोलनकारी छात्र सरकार की इस कार्रवाई से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं. प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराई जाए. छात्रों का आरोप है कि विवादित परीक्षा एजेंसी और आयोग के बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से हजारों होनहार युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है. राज्य भर के अलग-अलग जिलों से आए छात्र अब मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध जता रहे हैं. छात्रों का स्पष्ट कहना है कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

विज्ञापन

आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन

इस छात्र आंदोलन को अब राज्य के बाहर से भी बड़ा समर्थन मिलना शुरू हो गया है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल के माध्यम से प्रदर्शनकारियों से बात की और अपना पूरा समर्थन दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके छात्रों की मांगों को जायज ठहराया और जल्द ही रांची पहुंचने का आश्वासन भी दिया. इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग धरना स्थल पर मौजूद युवाओं के लिए खाने-पीने का सामान भेज रहे हैं. छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक 14वीं पीटी परीक्षा रद्द नहीं होती और आयोग में बड़े सुधार नहीं किए जाते, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ