रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्ट: झारखंड (Jharkhand) में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज से खतियानी जोहार यात्रा (Khatiyani Johar Yatra) के दूसरे चरण की शुरुआत कर रहे हैं। यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत मंगलवार को कोडरमा (Koderma) से होगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री की यात्रा 18 जनवरी को गिरिडीह (Giridih), 23 को सिमडेगा (Simdega), 24 को चाईबासा (Chaibasa), 30 को सरायकेला-खरसावां (Saraikela-Kharsawan) और 31 जनवरी को जमशेदपुर (Jamshedpur) में होनी है।
फ़रवरी में तीसरा चरण
वहीं खतियानी जोहार यात्रा का तीसरा चरण फरवरी और चौथा चरण मार्च महीने में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज अपनी यात्रा के दौरान गिरिडीह जिला वासियों के लिए कई घोषणाएं भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री वहां के ढिबरी उद्योग (Dhibari) को पुनर्जीवित करने की सौगात दे सकते हैं। इससे माइका (Maika) उद्योग से जुड़े हजारों लोगों को लाभ होगा।
जानें क्या है खतियानी जोहार यात्रा
दरअसल इस यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर वहां के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। इसके साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत से भी वें रूबरू होते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री की लाभुकों से सीधी बात भी होती है।
और पढ़िए –UBGB Scam: बिहार में इस बैंक के अधिकारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, जानें…
इन जिलों में था पहला चरण
हम आपको बता दें कि खतियानी जोहार यात्रा का पहला चरण आठ दिसंबर से 16 दिसंबर तक चला था। पहले चरण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा और देवघर में हुए कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
20 hrs agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
21 hrs agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
3 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
5 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
10 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
12 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
14 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
15 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
22 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines