Bangladeshi infiltrators affecting local demographics: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में बीजेपी सत्ता में आती है तो राज्य में NRC लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश की जा रही है।
बीजेपी जल्द करेगी डिटेल संकल्प पत्र जारी
झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) लागू किया जाएगा। यहां से बांग्लादेशी समेत अन्य विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी जल्द ही राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर अपना डिटेल संकल्प पत्र जारी करेगी।
ये भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP कैसे देगी टिकट? हिमंत सरमा ने किया खुलासा!
बीजेपी करेगी प्रदेश की बेटी, माटी और रोटी की रक्षा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार राज्य का विधानसभा चुनाव सिर्फ मुख्यमंत्री बनाने या किसी पार्टी को सत्ता में लाने का चुनाव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव राज्य को बचाने और उसे सुरक्षित बनाने का होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प है कि राज्य की बेटी, माटी और रोटी तीनों की रक्षा की जाएगी।
घुसपैठिए कर रहे आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि संथाल परगना में आदिवासी आबादी 44% से घटकर 28% रह गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट बैंक के लालच में सीएम हेमंत सोरेन ने यहां बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में घुसपैठियों के आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाए गए, जो आदिवासी बेटियों को बहला-फुसलाकर उनसे शादी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शादी के बाद ये घुसपैठिए उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: दोधारी तलवार पर चलेंगे चिराग! झारखंड के लिए बनाया बड़ा प्लान, इन सीटों पर ठोंकी दावेदारी
संबंधित खबरें
निशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
7 hrs agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
1 day agoझारखंड की कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयले का ढेर गिरने से 3 की मौत
2 days agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
3 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
3 days agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
7 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
10 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
11 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
12 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines