---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP कैसे देगी टिकट? हिमंत सरमा ने किया खुलासा!

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीट हैं, यहां 5 जनवरी 2025 को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।

---विज्ञापन---

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पहले यहां बीजेपी किस तरह टिकटों का बंटवारा करेगी रविवार को ये साफ हो गया है। दरअसल, रांची में मीडिया को दिए बयान में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज हमारी चुनाव समिति की बैठक होगी।

सीएम ने आगे बताया कि इस मीटिंग में राज्य की हर विधानसभा सीट पर हम 3 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिर उसके बाद संसदीय बोर्ड तय करेगा कि उनमें से किसे टिकट देना है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है। सबको मालूम है कि प्रधानमंत्री मोदी जो बोलते हैं वो करके दिखाते हैं।

---विज्ञापन---

मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया था बयान

बता दें जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। 8 अक्टूबर को दोनों जगहों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। अब चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव करवाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले बीते दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र दौरे पर राज्य में चुनावों की तारीखों पर त्यौहारों को ध्यान में रखने और जल्द इसका ऐलान करने की बात कही थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नीतीश के साथ न हो जाए ‘खेला’, ढुलू महतो ने सरयू राय के खिलाफ खोला मोर्चा, झारखंड में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर घमासान

15 नवंबर के बाद करवाए जा सकते हैं चुनाव

जानकारी के अनुसार झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीट हैं। यहां 5 जनवरी 2025 को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यहां सीएम हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में 15 नवंबर के बाद चुनाव करवाए जा सकते हैं। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनावों को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि यहां चुनाव आयोग 2 चरणों में मतदान करवा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दोधारी तलवार पर चलेंगे चिराग! झारखंड के लिए बनाया बड़ा प्लान, इन सीटों पर ठोंकी दावेदारी

First published on: Oct 06, 2024 04:37 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola