---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

Jharkhand News : 79 पोंड का केक काटकर शिबू सोरेन ने मनाया अपना 79वां जन्मदिन

रांची से विवेक चन्द्र की रिपोर्ट : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज जन्मदिन है। शिबू सोरेन ने अपना 79 वहां जन्मदिन मोराबादी मैदान स्थित अपने आवास पर 79 पौंड का केक काटकर मनाया । इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के […]

---विज्ञापन---

रांची से विवेक चन्द्र की रिपोर्ट : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज जन्मदिन है। शिबू सोरेन ने अपना 79 वहां जन्मदिन मोराबादी मैदान स्थित अपने आवास पर 79 पौंड का केक काटकर मनाया । इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में जेएमएम के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

और पढ़िए –Bihar News : बारह की उम्र में रजत जीतकर मुजफ्फरपुर के काव्या कश्यप ने रचा इतिहास

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री हेमंत ने पिता से लिया आशीर्वाद

शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए एक व्यापक आंदोलन चलाया था। अभी झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन की सरकार है।

ऐसे बने दिशोम गुरु

शिबू सोरेन का जन्म तत्कालीन हजारीबाग जिले के नेमरा गाँव में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा भी यही हुई। शिबू सोरेन के पिता शोभराम सोरेन उन दिनों स्थानीय जमींदारों और सूदखोरों के प्रति आवाज उठाते रहते थे। उन्होंने गांव के गरीबों को भी इसके लिए गोलबंद करना शुरू कर दिया था। इसी बीच शिबू सोरेन के पिता की हत्या कर दी गई। इस हत्या के प्रतिशोध में शिबू सोरेन ने जमींदारों के खिलाफ आवाज उठानी शुरू की। उन्होंने नशा मुक्ति को लेकर भी अभियान चलाया और आसपास के गांवों के गरीबों को एकजुट किया। धीरे-धीरे शिबू सोरेन की लोकप्रियता बढ़ने लगी और लोग उन्हें, दिशोम गुरु कहने और मानने लगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Viral Video: तीन बाइकों पर 14 लोगों ने सवार होकर तेज रफ्तार में किया स्टंट, फिर…

जन्मदिन के मौके पर ये रहें उपस्थित

शिबू सोरेन के जन्मदिन पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ मांजी, बसंत सोरेन सहित कई मंत्री, विधायक और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 11, 2023 04:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola