Live Updates
09:15 (IST) 10 Aug 2026
Jharkhand Students Protest LIVE: CBI जांच पर अड़े प्रदर्शनकारी छात्र

हेमंत सोरेन सरकार के प्रतिनिधियों और छात्र प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों के बीच बीते दिन रविवार को मुलाकात हुई. इसके बाद छात्र नेता कुणाल ने मीडिया को बताया कि प्रदर्शनकारी CBI जांच पर समझौता नहीं करेंगे. इसलिए अब हमारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम है और मार्च शांतिपूर्ण ढंग से होगा. जब तक हमारी CBI जांच की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक कोई समझौता नहीं करेंगे.

08:39 (IST) 10 Aug 2026
Jharkhand Students Protest LIVE: 'पेंटबॉल गन' से प्रदर्शनकारियां पर नजर रखी जाएगी

रांची के सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. अगर छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे तो कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन अगर उत्पात मचाया और हिंसा की कोशिश हुई तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘पैलेट गन’ की खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस पैलेट गन नहीं बल्कि ‘पेंटबॉल गन’ से नजर रखेगी. आपात स्थिति में हुड़दंगियों पर सॉफ्ट कलर बॉल मारकर उनकी पहचान की जाती है.

---विज्ञापन---

08:07 (IST) 10 Aug 2026
Jharkhand Students Protest LIVE: JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया

प्रदर्शनकारी छात्रों और हेमंत सोरेन सरकार के बीच वार्ता के बाद JPSC के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा हांसदा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य से 10 अगस्त को पूछताछ होगी.

07:37 (IST) 10 Aug 2026
Jharkhand Students Protest LIVE: विधानसभा घेराव के दौरान उत्पात मचाने को लेकर चेतावनी

रांची प्रशासन और पुलिस विभाग ने विधानसभा का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों छात्रों को चेतावनी दी है कि वे उत्पात मचाने का प्रयास न करेंगे और किसी भी गैर-कानूनी या उग्र प्रदर्शन में शामिल न हो, अन्यथा छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हंगामा करते हुए पाए जाने पर भविष्य में मिलने वाली सरकारी नौकरियों, निजी कंपनियों के अवसरों और ठेकों पर असर पड़ेगा.

---विज्ञापन---

06:52 (IST) 10 Aug 2026
Jharkhand Students Protest LIVE: सोरेन सरकार ने मानी छात्रों की एक बड़ी मांग

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार और छात्रों के बीच तीसरे दौर की बैठक फेल हो गई है. लेकिन सरकार की ओर से दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री ने छात्रों की 98% मांगें मान ली हैं. सरकार ने JPSC-PT परीक्षा रद्द करनेकी मांग पर सहमति जता दी है. सरकार 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और मामले की जांच के लिए तैयार है. छात्रों की दूसरी मांगों पर भी सरकार ने सहमति जताई है.

07:11 (IST) 10 Aug 2026
Jharkhand Students Protest LIVE: एक मांग पर छात्रों और सरकार में नहीं बनी सहमति

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच कराने की मांग पर सहमति नहीं बन पाई है. उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्र प्रतिनिधियों से कहा कि CGL परीक्षा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर कराई गई थी. रिजल्ट निकल चुका है और चुने गए अभ्यर्थियों को पोस्टिंग भी मिल गई है, इसलिए एग्जाम को अब रद्द करना संभव नहीं है. लेकिन आरोपों की जांच रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कराई जाएगी.

---विज्ञापन---

झारखंड में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC-CGL में धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जो आज 'महासंग्राम' में बदल सकता है. क्योंकि हेमंत सोरेन के साथ तीसरे दौर की वार्ता भी फेल हो गई है, जिसके बाद छात्रों ने विधानसभा के घेराव का ऐलान किया. आज सुबह 9 बजे प्रदर्शनकारी छात्र रांची के मोरहाबादी मैदान से विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे. 5000 से ज्यादा स्टूडेंट्स जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे हैं, जो आज विधानसभा तक मार्च करके अपनी मांगें मंगवाने के लिए संघर्ष करेंगे.

---विज्ञापन---

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस की तैयारी

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों से विधानसभा का घेराव न करने की अपील कर रही है, लेकिन छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, इसलिए सरकार ने पुलिस विभाग को प्रदर्शनकारियों के विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए पुलिस प्रशासन ने जयपाल सिंह मुंडा से मोरहाबादी मैदान से विधानसभा तक जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं. स्टेडियम से विधानसभा तक BNS की धारा 163 लागू कर दी है. थ्री लेयर सिक्योरिटी है और स्टेडियम से विधानसभा तक मार्च के पूरे रास्ते की CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है.

---विज्ञापन---

रांची में आज प्रदर्शनकारी छात्रों के विधानसभा मार्च से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ...

---विज्ञापन---