Ranchi JSCA Stadium Stampede: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार (23 जून) रात झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) टी20 के फाइनल मुकाबले के दौरान बड़ा हादसा हो गया. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें कई दर्शक घायल हो गए. बताया जा रहा है कि फाइनल मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगातार स्टेडियम के गेट से प्रवेश कर रही थी, जिसके दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और ये खौफनाक मंजर देखने मिला.
रांची के JSCA स्टेडियम के बाहर मची भगदड़
जानकारी के मुताबिक, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) टी20 के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए दोपहर से ही दर्शक जमा होने लगे थे. मैच शुरू होने से कई घंटे पहले ही हजारों लोग स्टेडियम पहुंचने लगे थे. हालांकि, प्रवेश द्वारों पर जांच और सुरक्षा प्रक्रिया काफी धीमी रही, जिसके कारण गेटों के बाहर लंबी कतारें लग गईं. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, धक्का-मुक्की शुरू हो गई और हालात धीरे-धीरे बेकाबू होते चले गए. भीड़ बढ़ने के कारण भगदड़ मच गई.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भगदड़ में करीब 35 लोग घायल हुए हैं. कई लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि कुछ घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों को राज अस्पताल, पारस अस्पताल, सदर अस्पताल समेत आसपास के अन्य चिकित्सा केंद्रों में उपचार के लिए पहुंचाया गया.
बैरिकेडिंग टूटने के बाद बिगड़े हालात
बताया जा रहा है कि मैच देखने के लिए 30 हजार से अधिक दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन प्रवेश व्यवस्था भीड़ के मुकाबले पर्याप्त नहीं थी. लंबे समय तक लोगों को गेट के बाहर इंतजार करना पड़ा, जिससे दबाव लगातार बढ़ता गया. स्थिति उस समय और खराब हो गई जब प्रवेश में देरी से नाराज कुछ लोगों ने वेस्ट गेट पर लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एक साथ अंदर जाने की कोशिश करने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इसके साथ ही नॉर्थ गेट पर भी लोगों ने जमकर हंगामा किया. एमएस धोनी पवेलियन की ओर भी भारी भीड़ जमा थी.
स्टेडियम के बाहर हजारों लोग प्रवेश का इंतजार कर रहे थे. कुछ लोगों ने बंद गेटों को तोड़ने का प्रयास भी किया. जैसे ही गेट खोले गए, बड़ी संख्या में दर्शक एक साथ अंदर घुसने लगे. इस दौरान कई लोग संतुलन खोकर गिर पड़े, जिससे कई दर्शक घायल हो गए. भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जिसके कारण स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई. घटना के तुरंत बाद घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उन्हें अस्पताल भेजा गया. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2027: अजिंक्य रहाणे की जगह ये खिलाड़ी बनेगा KKR का नया कप्तान? नाम जानकर उड़ जाएंगे होश
बेंगलुरु में चिन्नास्वामी के बाहर हुआ था बड़ा हादसा
गौरतलब है कि 4 जून 2025 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भी भगदड़ मच गई थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत का जश्न एक बड़े हादसे में बदल गया, जब स्टेडियम के बाहर विजय परेड के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई. इस दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए थे. इस हादसे के बाद बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. अब रांची स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ ने एक बार फिर बेंगलुरु हादसे की याद दिला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें- 1699 रूपयों की दीवार ने रोका FIFA का ‘विजय रथ’, कैसे भारत बनेगा Football Nation?
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
1 day agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
4 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
5 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
5 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
5 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
8 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
8 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
11 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
14 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines