---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2027: अजिंक्य रहाणे की जगह ये खिलाड़ी बनेगा KKR का नया कप्तान? नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

IPL 2027: आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी कप्तानी में बदलाव करने का विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी नए सीजन से पहले कप्तान अजिंक्य रहाणे को रिलीज कर सकती है और उनकी जगह रिंकू सिंह को नया कप्तान बनाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

IPL 2027, Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही सभी फ्रेंचाइजियों ने अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. आईपीएल 2027 के लिए ट्रेडिंग विंडो खुलते ही खिलाड़ियों और कप्तानी में बदलाव को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें चल रही हैं, जिनमें कुछ बड़े खिलाड़ियों के टीम बदलने के दावे भी किए जा रहे हैं. हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बड़ा ट्रेड देखने को मिला, जिसमें ऋषभ पंत की दिल्ली की टीम में वापसी हुई, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ टीम का हिस्सा बन गए.

इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि केकेआर फ्रेंचाइजी कप्तानी में बदलाव का विचार कर रही है और आईपीएल 2027 से पहले अजिंक्य रहाणे की जगह रिंकू सिंह को टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

रिंकू सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल नियमों के अनुसार, सभी फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है. माना जा रहा है कि केकेआर इस बार कुछ बड़े फैसले ले सकती है, जिसमें अजिंक्य रहाणे को रिलीज करना भी शामिल हो सकता है. ऐसे में लंबे समय से टीम का अहम हिस्सा रहे रिंकू सिंह को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. केकेआर ने न तो रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की है और न ही रिलीज खिलाड़ियों की. आमतौर पर अधिकांश टीमें डेडलाइन के करीब ही अपने अंतिम फैसले सार्वजनिक करती हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत के बाद हार्दिक पांड्या भी होंगे ट्रेड! दो चैंपियन टीमों के बीच छिड़ी जंग, कप्तानी का मिला ऑफर?

रहाणे की कप्तानी में नहीं मिली सफलता

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2024 का खिताब जीता था. लेकिन चैंपियन बनने के अगले ही साल फ्रेंचाइजी ने श्रेयस को रिलीज कर दिया और वह पंजाब किंग्स में शामिल हो गए. इसके बाद केकेआर ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी. हालांकि, रहाणे के नेतृत्व में टीम लगातार दो सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही.

ऐसे में फ्रेंचाइजी अब भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए कप्तान की तलाश में नजर आ रही है. यदि रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो आईपीएल 2027 में रिंकू सिंह पहली बार केकेआर की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर की टॉप मैनेजमेंट क्या फैसला करती हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत ने फिर तोड़ा पाकिस्तान का घमंड, हॉकी के मैदान पर किया चारों खाने चित

First published on: Jun 23, 2026 10:34 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola