राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को लगेगा झटका? झारखंड में 2 सीटें और 3 उम्मीदवार, जानें BJP-JMM कैसे बिगाड़ सकती समीकरण

झारखंड में आज हो रहे राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग होने का खतरा है। अगर ऐसा हुआ तो एक सीट भाजपा को तो एक सीट सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिल सकती है और अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस की झोली खाली रह सकती है।

jharkhand rajya sabha election 2026

झारखंड में आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दल JMM के लिए परीक्षा की घड़ी है।

झारखंड में आज 2 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होने हैं। लेकिन पेंच फंसा हुआ है। क्योंकि 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं। एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन की मौत से खाली हुई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून 2026 को खत्म हो रहा है। सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शिबू सोरेन वाली सीट भरने के लिए बैद्यनाथ राम को टिकट दिया है। वहीं दूसरी सीट पर कांग्रेस ने प्रणव झा को उतारकर दावा ठोका है, लेकिन BJP ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को समर्थन देकर पेंच फंसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में चुनावी जीतने के लिए समीकरण

बता दें कि झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटें जीतने के लिए 56 वोट चाहिए और INDIA महागठबंधन के पास 56 वोट हैं। 81 सदस्यों वाली विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 34 विधायक, कांग्रेस के 16, राजद (RJD) के 4 और भाकपा माले के 2 विधायक हैं। वहीं BJP के पास 21 विधायक हैं। 1 विधायक आजसू, 1 विधायक लोजपा रामविलास और एक विधायक जेडीयू का है। ऐसे में एक सीट बहुमत के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में और अगर क्रॉस वोटिंग हुई तो दूसरी सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। वहीं इन दोनों के बीच कांग्रेस की झोली खाली रहने से नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

मतदान में इस तरह हो सकती क्रॉस वोटिंग?

झारखंड विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 34 विधायक हैं। एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 28 वोट चाहिए। ऐसे में बाकी बचे 6 सांसद अगर कांग्रेस के पक्ष में वोट करते हैं और कांग्रेस के अपने सांसद भी कांग्रेस के पक्ष में ही वोट करते हैं तो दूसरी सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। वहीं BJP प्रत्याशी परिमल नथवानी को NDA के 24 विधायकों का समर्थन है। जीतने के 4 और वोट चाहिए और अगर RJD के चारों विधायक क्रॉस वोटिंग करके परिमल नथवानी को वोट देते हैं तो दूसरी सीट भाजपा के खाते में भी जा सकती है। लेकिन सभी 81 विधायकों के द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने का डर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ