Rats eat cannabis: झारखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां थाने के मालखाने में रखा 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा चूहे चट कर गए। पुलिस ने यह जानकारी 6 अप्रैल को अदालत में दी है। पुलिस के इस बयान से अब जज भी सकते में आ गए हैं। दरअसल, जिस नशीला पदार्थ रखने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था उसी को जांच एजेंसी पेश नहीं कर सकी।
पिता-पुत्र को किया गया था गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार यह मामला धनबाद के राजगंज थाने का है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 14 दिसंबर 2018 को नशीला पदार्थ बेचने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर छापेमारी कर शंभू प्रसाद अग्रवाल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को छानबीन में उनके पास से 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा बरामद हुआ।
6 अप्रैल को हुआ कोर्ट में खुलासा
यह मामला कोर्ट में पहुंचा, तभी से मामले की सुनवाई अदालत में चल रही थी। कई तारीख पर सुनवाई के बाद 6 अप्रैल को कोर्ट ने सजा सुनाने से पहले आरोपियों के पास से बरामद नशीला पदार्थ कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर मामले के जांच अधिकारी जयप्रकाश प्रसाद कोर्ट तो पहुंचे लेकिन उनके पास आरोपियों के पास से बरामद गांजा व भांग नहीं थी।
मामले की सुनवाई जारी
जब अदालत ने इसका कारण पूछा तो पुलिसकर्मी ने बड़ा अजीब सा जवाब दिया, जिस पर पूरा कोर्ट रूम हंसने लगा। पुलिसकर्मी का कहना था कि थाने के मालखाने में रखा पूरा नशीला पदार्थ चूहों ने नष्ट कर दिया वह उसे खा गए। अभी मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है।
ये भी पढ़ें: अप्रैल में 3 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 17 जून को भी ड्राई डे; यहां देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
11 hrs agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
1 day ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
1 day agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
4 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
7 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
9 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
14 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
16 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines