---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

चूहे खा गए 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा, कोर्ट में पुलिस ने बताया, चौंक गए जज

Rats eat cannabis: 6 अप्रैल को कोर्ट ने सजा सुनाने से पहले आरोपियों के पास से बरामद नशीला पदार्थ कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर मामले के जांच अधिकारी जयप्रकाश प्रसाद कोर्ट तो पहुंचे लेकिन उनके पास आरोपियों के पास से बरामद गांजा व भांग नहीं थी।

---विज्ञापन---

Rats eat cannabis: झारखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां थाने के मालखाने में रखा 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा चूहे चट कर गए। पुलिस ने यह जानकारी 6 अप्रैल को अदालत में दी है। पुलिस के इस बयान से अब जज भी सकते में आ गए हैं। दरअसल, जिस नशीला पदार्थ रखने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था उसी को जांच एजेंसी पेश नहीं कर सकी।

---विज्ञापन---

पिता-पुत्र को किया गया था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार यह मामला धनबाद के राजगंज थाने का है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 14 दिसंबर 2018 को नशीला पदार्थ बेचने के बारे में गुप्त सूचना  मिली थी। सूचना के आधार पर छापेमारी कर शंभू प्रसाद अग्रवाल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को छानबीन में उनके पास से 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा बरामद हुआ।

6 अप्रैल को हुआ कोर्ट में खुलासा

यह मामला कोर्ट में पहुंचा, तभी से मामले की सुनवाई अदालत में चल रही थी। कई तारीख पर सुनवाई के बाद 6 अप्रैल को कोर्ट ने सजा सुनाने से पहले आरोपियों के पास से बरामद नशीला पदार्थ कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर मामले के जांच अधिकारी जयप्रकाश प्रसाद कोर्ट तो पहुंचे लेकिन उनके पास आरोपियों के पास से बरामद गांजा व भांग नहीं थी।

---विज्ञापन---

मामले की सुनवाई जारी

जब अदालत ने इसका कारण पूछा तो पुलिसकर्मी ने बड़ा अजीब सा जवाब दिया, जिस पर पूरा कोर्ट रूम हंसने लगा। पुलिसकर्मी का कहना था कि थाने के मालखाने में रखा पूरा नशीला पदार्थ चूहों ने नष्ट कर दिया वह उसे खा गए। अभी मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है।

ये भी पढ़ें: अप्रैल में 3 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 17 जून को भी ड्राई डे; यहां देखें पूरी लिस्ट

First published on: Apr 07, 2024 07:56 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola