झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रदेश की स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. स्पेशल PMLA कोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है. हालांकि सीएम सोरेन ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए बेबुनियाद बताया. 8.86 एकड़ विवादित जमीन से जुड़ मामले में सीएम सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर की थी, जिस पर अभी सुनवाई होने बाकी है.
आरोप तय किए जाने के दौरान सीएम हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए. कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को पढ़कर सुनाया. इस पर सोरेन ने आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया. उनका कहना है कि उन्होंने किसी तरह का अपराध नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: रबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
क्या है पूरा मामला?
यह मामला रांची के बड़गाईं अंचल में स्थित करीब 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के मुताबिक, इस जमीन को कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों, सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर और गलत तरीके से कब्जे के जरिए हासिल करने की कोशिश की गई. जांच एजेंसी ने जमीन से जुड़े कथित अपराध को मनी लॉन्ड्रिंग से भी जोड़ा है.
यह भी पढ़ें: 2-8 अक्टूबर तक हर जिले में कैंपेन, 6 को EC मार्च… CEC के खिलाफ ‘INDIA’ का हल्लाबोल
झारखंड हाईकोर्ट के 18 सितंबर के आदेश में ईडी की जांच से जुड़े आरोपों का भी जिक्र है. जांच के दौरान बड़गाईं अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ और कई मूल दस्तावेजों के बरामद होने की बात सामने आई थी. ईडी का आरोप है कि जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में बदलाव कर संपत्ति के स्वामित्व और कब्जे को लेकर अलग तस्वीर पेश करने की कोशिश की गई. हालांकि ये आरोप हैं और इनकी अंतिम पुष्टि ट्रायल के दौरान साक्ष्यों के आधार पर होगी.
संबंधित खबरें
झारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
3 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
7 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
8 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
12 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
12 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
12 days ago100 रुपये के रिश्वत केस में 31 साल बाद फैसला, अब 75 की उम्र में पूर्व रेलकर्मी को जाना होगा जेल
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines