Rajya Sabha MP Accident Returning Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही राज्यसभा सांसद महुआ माझी की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। एक्सीडेंट बुधवार की सुबह हुआ जब झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माझी पवित्र स्नान कर वापस लौट रही थीं। हादसे में माझी को बहुत चोट आई है और पुलिस ने सूचना पाते ही मौके पर पहुंच जांच शुरू की और राज्यसभा सांसद को अस्पताल पहुंचाया।
कैसे हुआ हादसा
राज्यसभा सांसद महुआ माझी की कार का एक्सीडेंट सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव स्थित मां वैष्णवी पेट्रोल पंप के निकट हुआ। उस समय सुबह के करीब 4 बजे का था जब वो प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौट रही थीं। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ तो जोरदार आवाज सुन स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। दरअसल गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें घायल हुए लोगों को आनन फानन में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है, महुआ मांझी को काफी ज्यादा चोट आई है तो ऐसे में उन्हें अच्छे इलाज के लिए रांची रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें: 100 से ज्यादा पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एक इनकार और नौकरी से धोया हाथ
कहां-कहां आई चोट
हादसा इतना गंभीर था कि इसमें माझी बाल-बाल बचीं। उन्हें नाक और चेस्ट में चोट आई और दाहिना हाथ भी टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट के समय गाड़ी में राज्यसभा सांसद के बड़े बेटे और बहू बैठे थे। कहा जा रहा है कि बेटे को भी कुछ चोटें आई हैं।
ड्राइवर को आ गई थी नींद
मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से लौट रहे कार चालक को नींद आ गई थी। ऐसे में अचानक से गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई और वो हादसे का शिकार हो गई। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़ें: ये कैसा अनर्थ! 10वीं की छात्रा ने हॉस्टल में दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
6 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
7 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
8 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
8 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
11 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
11 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
14 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
16 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines