100 से ज्यादा पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एक इनकार और नौकरी से धोया हाथ

100 Pakistan Police Fired: 100 से ज्यादा पाकिस्तानी पुलिस पर एक गलती की वजह से ऐसी गाज गिरी कि उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या है पूरा माजरा।

100 Pakistan Police Fired

100 Pakistan Police Fired

100 Pakistan Police Fired: एक तरफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को करारी शिकस्त दी। वहीं दूसरी ओर बीते दिन मंगलवार को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के इस कदम से सभी हैरान हैं। दरअसल पुलिसकर्मियों के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सुरक्षा ड्यूटी करने से मना करने की वजह से उनके ऊपर ये गाज गिरी है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 बनी मुसीबत

मंगलवार को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सुरक्षा ड्यूटी करने से मना करने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया। जिन्हें बर्खास्त किया गया है वो कर्मचारी पुलिस बल की विभिन्न शाखाओं से जुड़े हुए थे।  दरअसल पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने की वजह से 100 से ज़्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

जिम्मेदारी से पीछे हटे पुलिसवालों की बढ़ी मुश्किलें

अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वे या तो अपनी ड्यूटी से नदारद दिखे या फिर जिम्मेदारी उठाने से साफ मना कर दिया। ऐसे में प्रशासन को कड़ा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने ये भी कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती।

विज्ञापन

अभी तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपने निर्धारित आधिकारिक कर्तव्यों को निभाने से इनकार क्यों किया। लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी के कारण अत्यधिक बोझ महसूस कर रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ