JPSC Mains Exam Postponed: झारखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. आयोग ने बुधवार को इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों को सूचित किया. 25 से 27 जुलाई के बीच आयोजित होने वाली इस परीक्षा के अचानक टलने से अभ्यर्थियों में निराशा का माहौल है.
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह मुख्य परीक्षा 25 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई को रांची जिले के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जानी थी. लेकिन राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश और परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी के कारण आयोग ने परिस्थितियों का हवाला देते हुए इसे स्थगित करने का फैसला लिया. JPSC की परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद उठ रहे थे और रांची में अभ्यर्थियों व छात्र संगठनों द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में धांधली को लेकर जोरदार प्रदर्शन भी किया जा रहा था.
नई तारीखों का कब होगा ऐलान?
JPSC ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया है कि परीक्षा कीे नई डेटशीट बाद में अलग से जारी की जाएगी. परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, धैर्य बनाए रखें और सभी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
विवादों और छात्र प्रदर्शनों के बीच आया आयोग का फैसला
झारखंड लोक सेवा आयोग की कार्यशैली और परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य में विरोध का माहौल बना हुआ था. JPSC कार्यालय के बाहर हुए भारी प्रदर्शनों के बीच आए इस फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आयोग ने अपने आदेश में केवल सरकारी निर्देश और तकनीकी गड़बड़ी को कारण बताया है, लेकिन अब हजारों अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी होने वाली नई परीक्षा तिथियों का बेसब्री से इंतजार रहेगा.
संबंधित खबरें
झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
8 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
9 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
3 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
6 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
8 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
13 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
15 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
16 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines