JMM Candidate Second List For Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बुधवार को उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई है।
जेएमएम ने झारखंड की राजधानी रांची से महुआ मांझी को चुनावी मैदान में उतारा है। महुआ मांझी राज्यसभा सांसद हैं, जिन्हें झामुमो ने विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। हिंदी की बड़ी साहित्यकारों में शुमार महुआ मांझी का नाम समाजसेवा के क्षेत्र में जाना जाता है। वे हेमंत सोरेन के परिवार की खास मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
कौन हैं महुआ मांझी?
जेएमएम से महुआ मांझी पहली ऐसी महिला सदस्य हैं, जो राज्यसभा सांसद बनीं। वे झारखंड महिला आयोग की चीफ भी रही थीं। इससे पहले भी उन्होंने साल 2014-2019 के विधानसभा चुनावों में भी रांची से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। वे पिछले काफी समय से जेएमएम से जुड़ी हुई हैं।
यह भी पढ़ें : Jharkhand Election : RJD ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
36 सीटों पर JMM ने उतारे उम्मीदवार
इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मंगलवार की देर रात को 35 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। जेएमएम ने अबतक 36 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। आपको बता दें कि झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
5 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
6 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
7 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
7 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
10 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
13 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
15 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines