Jharkhand News: औद्योगिक विकास में रणनीतिक सहयोग देगा JICA, प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य को लेकर दिल्ली में अलग-अलग संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ अलग अलग बैठक हुई है।

jharkhand cm
विज्ञापन

झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में जापानी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) इंडिया की अपर मुख्य विकास विशेषज्ञ अदिति पुरी के साथ एक बैठक की। जिसमें JICA ने औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना और कौशल विकास पर झारखंड के कार्यों की सराहना की और रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं में गहरी रुचि व्यक्त की।

Advertisment

JETRO ने झारखंड को दिया सहयोग का आश्वासन 

वहीं उद्योग सचिव ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) इंडिया के मुख्य महानिदेशक सुजुकी ताकाशी से मुलाकात की। JETRO ने झारखंड को जापानी निवेशकों से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। दोनों पक्ष नए निवेश अवसरों को खोलने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों पर सहमति बनी है। जबकि एक बैठक नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में NEC कॉर्पोरेशन के कॉरपोरेट स्ट्रेटेजी के रयोहेई आइबा के साथ हुई।

झारखंड की डिजिटल परिवर्तन यात्रा

आईटी सॉल्यूशन, दुर्लभ मृदा खनिज खनन के लिए डिजिटल तकनीकों और NEC के सहयोग से एक जापानी भाषा अकादमी की स्थापना में संयुक्त उद्यम के अवसरों की खोज करेगी। NEC ने झारखंड की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में उसके साथ साझेदारी करने में गहरी रुचि व्यक्त की।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ