Jharkhand: देश की कोयला राजधानी धनबाद में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के विरोध में यहां के लोगों ने चिपको आंदोलन का रास्ता चुना है। लोग अब पेड़ों की कटाई का खुलकर विरोध करने लगे हैं। माइनिंग के लिए बीसीसीएल की आउटसोर्स कंपनी जब पेड़ काटने पहुंची तो उन्हें पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस वरोध की वजह से सैकड़ो पेड़ कटने से बच गए।
धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित गोपालीचौक के 13 नम्बर से 17 नंबर के बीच स्थित एक किलोमीटर तक फैले हरे भरे जंगल को काटने पहुंची बीसीसीएल की टीम का स्थानीय लोगों ने खुलकर विरोध किया। न सिर्फ सड़क पर उतर कर लोगों ने इसके खिलाफ नारेबाजी की, बल्कि दर्जनों महिलाओं एवं बच्चों ने जंगल में उतर कर पेड़ों से चिपक गए और बीसीसीएल प्रबंधन से पेड़ो को नहीं काटने की गुजारिश की। जिसके बाद आउटसोर्सिंग पैच चालू करने को लेकर यहां स्थित करीब 2000 पेड़ों को काटने के लिए पुटकी पहुंचे पीबी एरिया के गोपालीचक कोलियरी प्रबंधन को बेरंग लौटना पड़ा।
बीसीसीएल प्रबंधन ने प्रशासन को लिखा लेटर
इस संबंध में बीसीसीएल पीबी एरिया प्रबन्धक का कहना हैं कि जिला प्रशासन एवं वन विभाग को पत्र भेजा गया है। वन विभाग से पेड़ काटने का आदेश ले लिया गया है। सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई हैं। देश को कोयले की जरूरत हैं। इसलिए यहां पर नापी के बाद पेड़ो की कटाई जरूरी है।
हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि धनबाद में प्रदूषण चरम पर है। ऐसे में पेड़ो की कटाई उचित नही है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए झारखंड उच्च न्यायालय एक जनहित याचिका भी दायर किया गया है। उन्होंने कहा कि हजारों पेड़ का सवाल है। इसी वजह से स्थानीय लोगों ने पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू किया है।
और पढ़िए – Sabse Bada Sawal, 12 April 2023: मुलाकात हुई….बात हुई? 2024 में होगा मोदी Vs नीतीश? देखिए बड़ी बहस
दिल्ली से भी ज्यादा धनबाद में प्रदूषण
बता दें कि धनबाद ने प्रदूषण के मामले में दिल्ली को भी पछाड़ दिया था। उस समय प्रदूषण स्तर एयर क्वालिटी इंडेक्स की सघनता 554 पार थी। पीएम-2.5 का स्तर 544.2 ओर पीएम-10 का स्तर 554.9 था, जो राष्टीय मानक 100 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर से पांच गुना अधिक थी। ऐसे में इस शहर के पेड़ों की कटाई के बारे में सोचना भी बेमानी होगी। कोयला निकालना हैं तो भूमिगत खदानों को विकसित करनी चाहिए।
धनबाद से अरुण कुमार तिवारी की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
ओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
2 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
4 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
9 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
11 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
12 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
13 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
21 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
22 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
25 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines