झारखंड के गुमला जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाली वारदात घाघरा थाना क्षेत्र के गांव तेंदार में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी पारा शिक्षक नशे में था, जिसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने शनिवार दोपहर 1 से डेढ़ बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। मृतका की पहचान 38 साल की सुरुजमुन्नी के तौर पर हुई है। आरोपी शराब पीने का आदी है, जिसका पत्नी के साथ पहले भी विवाद होता रहता था।
यह भी पढ़ें:‘IIFA एक छलावा था…’, सोनू निगम मामले में बोले टीकाराम जूली, सरकार से पूछे ये सवाल
आरोपी की पहचान रामविलास उरांव के तौर पर हुई है। शनिवार को उसे नशे धुत देख पत्नी ने टोका था। इसी बात पर आरोपी आपा खो बैठा और पत्नी की लाठी से पिटाई करनी शुरू कर दी। हमले में सुरुजमुन्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख पुकार सुनकार आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वारदात की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्राथमिक तौर पर पुलिस ने हत्या की वजह पारिवारिक विवाद माना है। अभी मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद असल कारणों का खुलासा होगा।
पहले भी सामने आ चुका हत्या का मामला
गुमला जिले के चैनपुर थाना इलाके में 2 मार्च को भी हत्या का मामला सामने आया था। बसाईर टोली गांव में एक महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था। मृतक शराब पीने का आदी था, उससे परेशान पत्नी ने लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात के बाद सविता नाम की महिला को गिरफ्तार किया था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अजीत रौतिया के तौर पर हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक एक घर में शराब पी रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई थी। उसने शराब पीने से रोका तो दोनों के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद सविता ने अजीत को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
1 day agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
11 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
12 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
15 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
19 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
20 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines