शीतलहर की चपेट में झारखंड, 2.5 डिग्री तक लुढ़का तापमान, चेतावनी के साथ 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो इन 7 जिलों में रविवार को शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यह स्थिति सोमवार सुबह 8:30 बजे तक बनी रह सकती है.

Jharkhand Cold Wave Alert
विज्ञापन

Jharkhand Cold Wave Alert: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य ठंड के कहर का सामना कर रहे हैं. लोगों को खुद को गर्म रखने के लिए अलाप और मोटे-मोटे जैकिटों, रजाइयों का सहारा लेना पड़ रहा है. उधर, झारखंड इस समय शीत लहर की चपेट में बुरी तरह जकड़ गया है, जहां ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. राज्य के कई इलाकों में पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है और मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

2.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तापमान


रांची के पास स्थित कांके इलाका राज्य का सबसे ठंडा स्थान बन गया, जहां न्यूनतम तापमान महज 2.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. कुल 13 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है, जिससे लोगों को घरों से निकलने में भारी परेशानी हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिम से पश्चिम की ओर बह रही हवाओं ने निचले क्षोभमंडल में शीत लहर की स्थिति पैदा कर दी है.

विज्ञापन

इन जिलों में जारी हुई येलो अलर्ट


मौसम विभाग के मुताबिक, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो इन 7 जिलों में रविवार को शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यह स्थिति सोमवार सुबह 8:30 बजे तक बनी रह सकती है. आनंद ने कहा कि अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तीन दिनों में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुमला में 2.9 डिग्री, लोहरदगा में 3.7 डिग्री, खूंटी में 4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं डाल्टनगंज 6.1, चाईबासा 9.2 और जमशेदपुर में 10.5 डिग्री का तापमान रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ