'निशांत कुमार को JDU में मिले बड़ी जिम्मेदारी', बिहार में भूख हड़ताल कर CM नीतीश से अनोखी डिमांड

CM Nitish kumar son nishant: बिहार की राजनीति में आज एक ऐसा दृश्य देखने को मिल रहा है, जो अब तक कभी नहीं देखा गया.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग अब सिर्फ चर्चा नहीं, बल्कि आंदोलन बन चुकी है. पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट.

bihar nitish protest
विज्ञापन

CM Nitish kumar son nishant: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में एंट्री करने की चचर्चाएं चल रही हैं, अब तो उस डिमांड ने आंदोलन का रूप ले लिया है. निशांत को जेडीयू में बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है. भूख हड़ताल पर आज पटना में जेडीयू से जुड़े मुकुंद सेना के कार्यकर्ता बैठे. ये तस्वीरें पटना के गर्दनीबाग की हैं, जेडीयू से जुड़े मुकुंद सेना के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं.
मांग सिर्फ एक है … मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को राजनीति में सक्रिय भूमिका दें.

यह भी पढ़ें: बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में टूट के संकेत? BJP नेता नितिन नबीन से मिले RLM के तीन विधायक

विज्ञापन

बिहार की भी बागडोर संभाल सकते हैं निशांत

मुकुंद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद कुमार ने बताया कि निशांत कुमार पढ़े-लिखे हैं अगर उन्हें राजनीति में मौका मिला तो वे न सिर्फ पार्टी, बल्कि बिहार की भी बागडोर संभाल सकते हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह भूख हड़ताल फिलहाल 12 घंटे की है.लेकिन अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया,तो अगला चरण और ज्यादा बड़ा होगा.अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो अगली बार हम जेपी गोलंबर, जेपी प्रतिमा के सामने 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे.

आने वाले समय में यह आंदोलन और होगा तेज

प्रदर्शन कर रहे मुकुंद सेना के उपाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधी अपील की है कि निशांत कुमार को जेडीयू में राजनीतिक जिम्मेदारी दी जाए.उनका दावा है कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और आने वाले समय में यह आंदोलन और तेज हो सकता है. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही निशांत कुमार की सियासी एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं.पार्टी के भीतर ही नहीं, बल्कि एनडीए गठबंधन में भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग उठती रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ