झारखंड कांग्रेस के 12 विधायकों की नाराजगी के बीच दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन बोले- सरकार सुरक्षित

Jharkhand Political Crisis : झारखंड में फिर चंपई सोरेन की सरकार संकट में आ गई है। इस बार गठबंधन के विधायकों ने ही बगावत कर दी। सरकार से नाराज चल रहे कांग्रेस के 12 विधायकों ने अपनी राह अलग करने का फैसला लिया है। ये विधायक दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के सामने अपनी मांग रखेंगे। इस बीच सीएम चंपई सोरेन भी दिल्ली पहुंचे हैं।

CM Champai Soren reached Delhi

दिल्ली पहुंचे झारखंड के सीएम चंपई सोरेन।

Jharkhand Political Crisis : झारखंड में एक बार फिर गठबंधन सरकार के बीच खींचतान जारी है। कांग्रेस के विधायकों की नाराजगी के बीच सीएम चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी सरकार सुरक्षित है।

विज्ञापन

चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से कांग्रेस के 12 विधायक नाराज चल रहे हैं। इन विधायकों ने राज्य में ही सीक्रेट मीटिंग की। कांग्रेस के 8 नाराज विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी 4 विधायक आज राजधानी के लिए रवाना होंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शनिवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि वे नाराज विधायकों को लेकर खरगे से मुलाकात करेंगे और उनके सामने अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस का अंदरूनी मामला है : झारखंड के सीएम

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद मैं पहली बार दिल्ली आया हूं। मैं आज मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट करूंगा। उन्होंने नाराज विधायकों को लेकर कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। वे खुद ही इस मामले को सुलझा लेंगे। इस बारे में मुझे कोई कमेंट नहीं करना है।

विज्ञापन

जेएमएम और कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है : चंपई सोरेन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार पर कोई संकट नहीं है। हमारी पार्टी जेएमएम में सब ठीक है। जेएमएम के विधायक नाराज नहीं हैं। कांग्रेस और जेएमएम के बीच भी कोई विवाद नहीं है, दोनों पार्टियों में सब कुछ चल रहा है। मजबूती के साथ हमारा गठबंधन आगे बढ़ रहा है। हालांकि, उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि अगर गठबंधन के नेता से कोई बात होगी तो आपलोगों को बता दिया जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेस के 8 नाराज विधायक भी पहुंचे दिल्ली

आपको बता दें कि झारखंड में कांग्रेस कोटे से चार विधायक मंत्री बनाए गए हैं, लेकिन ये सारे पुराने चेहरे हैं। हेमंत सोरेन की सरकार में भी ये लोग मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के बाकी विधायकों की मांग है कि चंपई सरकार में नए चेहरों को मौका मिलना चाहिए। नाराज विधायकों ने यहां तक कह दिया है कि अगर नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली तो वे लोग बजट सत्र का बहिष्कार कर देंगे। ये विधायक नाराजगी जताने के लिए दिल्ल पहुंचे हैं और वे खरगे के सामने अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ