'हेमंत हैं तो हिम्मत है', विधानसभा के विशेष सत्र में चंपई सोरेन ने सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Jharkhand Floor Test Latest Update : झारखंड में फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। चंपई सोरेन की सरकार के फ्लोर टेस्ट में सभी विधायक डटे हुए हैं।

Champai Soren Floor Test

चंपई सोरेन ने विधानसभा में पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव।

Jharkhand Floor Test Latest Update : झारखंड में विधानसभा का विशेष सत्र चल रहा है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सबसे पहले विधानसभा को संबोधित किया। इसके बाद सीएम चंपई सोरेन ने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करते हुए हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि हेमंत हैं तो हिम्मत है।

विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शक्ति परीक्षण से पहले विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में झारखंड लगातार आगे बढ़ रहा है। हेमंत सरकार ने राज्य के कोने-कोने तक अपनी योजनाएं पहुंचाईं और उससे गरीबों को जोड़ा है। उन्होंने कहा कि गर्व से कहता हूं कि मैं हेमंत सोरेन का पार्ट-2 हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

हर घर में पहुंचीं हेमंत की योजनाएं

विज्ञापन

सीएम चंपई सोरेन ने आगे कहा कि पूरा देश आज देख रहा है कि हेमंत सोरेन के साथ किस तरह से अन्याय हो रहा है। किसी भी गांव में जाकर देख लीजिए, आपको हर घर में हेमंत की योजनाएं मिल जाएंगी। कोरोना काल में हम अपने राज्य के लोगों को हवाई जहाज से वापस लाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

हेमंत सोरेन को लेकर पहुंची ईडी की टीम

चंपई सरकार के फ्लोर टेस्ट के लिए सभी विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को लेकर ईडी की टीम पहुंची। साथ ही हैदराबाद से लौटे विधायक भी आ गए हैं। विधायकों के संबोधन के बाद कुछ ही देर में फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि, इसे लेकर चंपई सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ