झारखंड के धनबाद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 17 साल की प्रेग्नेंट किशोरी की गला काटकर हत्या कर दी गई. युवती तीन महीने की प्रेग्नेंट थी. वारदात के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे प्लास्टिक की बोरी में छिपा दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और ससुर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
झाड़ियों में मिला सिर कटा धड़
यह खौफनाक घटना धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित खेरबड़िया के सुनसान जंगल में हुई. शुक्रवार सुबह स्थानीयों ने झाड़ियों में खून से लथपथ बिना सिर वाला शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास ढूंढ़ा तो जहां धड़ पड़ा था, वहां से करीब 100 मीटर दूर एक खेत के पास पेड़ के नीचे प्लास्टिक की बोरी में लपेटा हुआ युवती का कटा सिर बरामद हुआ. मृतका की पहचान 17 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में हुई.
यह भी पढ़ें : जिस होटल में ठहरी थी गर्लफ्रेंड, उसी में किया चेक-इन; फिर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर ले ली जान
घटनास्थल पर अगरबत्ती और कुछ पूजा सामग्री मिलने के चलते लोगों में ‘नरबलि’ की अफवाहें भी फैलने लगीं.
घर से भागकर की थी शादी
परिजनों के मुताबिक, पूनम मूल रूप से गिरिडीह जिले की रहने वाली थी और पढ़ाई के सिलसिले में धनबाद के टुंडी इलाके में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात कृष रवानी से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी कर ली और बलियापुर में किराए का मकान लेकर रहने लगे थे.
यह भी पढ़ें : 24 साल बाद पैदा हुए थे बच्चे, 4 महीने में ही जुड़वा बेटियों को मार डाला; फिर खुद को लगाने चली थी फांसी
पूनम तीन महीने की प्रेग्नेंट थी और बुधवार से ही लापता थी. गुरुवार को उसके पिता ने बलियापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. परिजनों का आरोप है कि इस रिश्ते को लेकर कृष पहले जेल भी जा चुका था और दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी बैठी थी. जेल से छूटने के बाद कृष दोबारा पूनम को अपने साथ ले गया था. मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को समझौते के वास्ते थाने बुलाने की योजना चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही इस वारदात को अंजाम दे दिया गया.
एक चप्पल ने खोला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. घटनास्थल पर एक महिला की चप्पल छूट गई थी. खोजी कुत्ते ने चप्पल की गंध सूंघते हुए सीधे चार किलोमीटर दूर कृष के घर का रुख किया, जहां से पुलिस को हत्या से जुड़े बेहद अहम और ठोस सुराग हाथ लगे.
यह भी पढ़ें : मां…मां… पुकारता रह गया 3 साल का बच्चा, मां-पिता ने लगा दी उफनती नदी में छलांग; कर्ज से थे परेशान
ससुर ने रची थी साजिश
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और फिंगरप्रिंट्स जुटाए हैं. पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता कृष के पिता जयराम रवानी और उसकी चाची अलोमनी देवी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस जांच में सामने आया कि जयराम रवानी अपने बेटे के इस प्रेम विवाह से बेहद नाराज था. वह लड़की के परिवार को अपने मुकाबले सामाजिक रूप से काफी कमतर समझता था. इसके अलावा, लड़की के कारण उसके बेटे के जेल जाने से समाज में परिवार की भारी बदनामी हुई थी. इसी रंजिश में ससुर ने अपने 6 अन्य साथियों के साथ मिलकर पूनम की हत्या की पूरी साजिश रची थी. हालांकि, वारदात के दौरान मौके पर छूटी चाची की चप्पल ने पूरी साजिश की पोल खोल दी.
यह भी पढ़ें : POCSO में जेल, जानलेवा हमला… मुस्कान के कातिल इमरान की पूरी क्राइम हिस्ट्री; पूछताछ में उगला सच
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की जांच कर रही है.
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
18 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
4 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
5 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines