'झारखंड को मिले सेफ एनर्जी, कार्बन उत्सर्जन शून्य हो, सरकार और स्वनीति इनिशिएटिव के बीच MOU हुआ साइन

झारखंड के मंत्री राधाकृष्ण किशोर, योजना और विकास विभाग की मौजूदगी में योजना और विकास विभाग, झारखंड सरकार और Swaniti Initiatives के साथ झारखंड राज्य के ऊर्जा प्रक्षेत्र के अन्तर्गत शून्य कार्बन उत्सर्जन के मकसद से झारखंड के लिए ऊर्जा संक्रमण तत्परता सूचकांक रूपरेखा (Energy Transition Readiness Index Framework for Jharkhand) के निमित एक एमओयू साइन किया गया।

Jharkhand news
विज्ञापन

झारखंड के मंत्री राधाकृष्ण किशोर, योजना एवं विकास विभाग की उपस्थिति में नेपाल हाऊस स्थित योजना भवन के सभागार में योजना और विकास विभाग, झारखंड सरकार और Swaniti Initiatives के साथ झारखंड राज्य के ऊर्जा प्रक्षेत्र के अन्तर्गत शून्य कार्बन उत्सर्जन के उद्देश्य से Energy Transition Readiness Index Framework for Jharkhand के निमित एक समझौता ज्ञापन (MOU) साइन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य में क्लीन और सेफ एनर्जी लेने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन के शून्य लक्ष्य को प्राप्ति के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार करना है। ताकि संदर्भित लक्ष्य के अनुरूप सभी विभाग की सहभागिता सुनिश्चित कराई जा सके।

Advertisment

Index तैयार करने वाला झारखंड राज्य बना

Energy Transition Readiness Index तैयार किए जाने के बाद झारखंड राज्य न सिर्फ देश का पहला राज्य होगा। जहां इस तरह का Framework तैयार किया गया है, बल्कि संपूर्ण एशिया में प्रथम राज्य (Champion State) होगा। यह काम करने से SDGs के एक लक्ष्य Clean एवं Safe Energy को पूरा किए जाने के दिशा में भी 2030 तक लक्ष्य को पूरा कर पाएगी।

विषय पर डिटेल से हुई चर्चा

Swaniti Initiatives के प्रतिनिधि उमा भट्टाचार्य ने विषय प्रवेश कराया। मुकेश कुमार, सचिव, योजना एवं विकास विभाग ने इस विषय की सारगंभीरता पर डिटेल विश्लेषण करते हुए इसकी चर्चा की। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि इसी तरह के Initiatives योजना और विकास विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर पूरा करेगी। माननीय मंत्री, योजना एवं विकास विभाग ने राज्य के संदर्भ में कोयला समर्पित विद्युत उत्पादन के व्यापक और दूरगामी प्रभावों को रेखांकित करते हुए संबंधित Index की महत्ता को बतलाया।

विज्ञापन

उनके द्वारा वैश्विक संदर्भ में विद्युत उत्पादन, कार्बन उत्सर्जन एवं ऊर्जा के बेहतर उपयोग के साथ-साथ Clean Energy के विषय में भी अपने विचार रखें। उन्होंने यह भी बतलाया कि योजना एवं विकास विभाग Mother of All Department है। इस विभाग की व्यापकता राज्य के विकास के परिपेक्ष्य में आवश्यक है और इस तरह के पहल करने के लिए योजना सचिव को साधुवाद दिया। MOU पर योजना और विकास विभाग के तरफ से अनिलसन लकड़ा, संयुक्त सचिव तथा स्वानिति पहल (Swaniti Initiatives) की तरफ से उमा भट्टाचार्य ट्रस्टी ने साइन किया। इस अवसर पर माननीय विभागीय मंत्री, राधाकृष्ण किशोर, मुकेश कुमार, सचिव, राजीव रंजन, विशेष सचिव और अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ