Jharkhand: विवेक चंद्र की रिपोर्ट: पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में नक्सलियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है। टोंटो और गोइलकेरा सीमा पर जमे नक्सलियों ने सड़क निर्माण करने वाले एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन में आग लगा दी। यहां सड़क बनाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़िए –कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वाराणसी दौरा रद्द, बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने की नहीं मिली इजाजत
नक्सलियों तक पहुंचने के लिए बनाई जा रही थी सड़क
टोंटो प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव और उससे सटे गोइलकेरा सीमा क्षेत्र में पिछले करीब 1 माह से नक्सलियों का जमावड़ा होने की खबर पुलिस के पास है। इसे लेकर पुलिस एवं सुरक्षा बल ने उन्हें चारों ओर से घेर रखा है। वहीं नक्सलियों तक पहुंचने के लिए ही सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है।
सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार करीब 2 दर्जन से भी ज्यादा नक्सलियों ने धावा बोला। इसके बाद सुइअंबा में खड़े ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही तोड़फोड़ भी की है। घटना 6.30 बजे की बताई जा रही है।
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों द्वारा देर शाम सड़क निर्माण कंपनी की मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर में आग लगाए जाने की सूचना मिली है।
और पढ़िए –पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-11 महीनों में आया 38 करोड़ का निवेश
जंगल में बिछाया बारूदी सुरंग
टोंटो और गोइलकेरा के जंगलों में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग भी बिछा रखा है। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च आपरेशन में अब तक करीब आधा दर्जन सुरक्षा कर्मी बारूदी सुरंग की जद में आकर घायल हो चुके हैं। अब इस घटना को अंजाम देकर नक्सली एक बार फिर अपनी मजबूती का संदेश देना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Hindi News: झारखंड में राजद कार्यकर्ताओं को ‘तेजस्वी मंत्र’, कहा- जाना होगा गांव -गांव
संबंधित खबरें
झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
9 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
10 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
3 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
6 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
8 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
13 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
15 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
16 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines