झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है. 18 पहियों वाले तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर लोगों को कुचल दिया, जिसमें से 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक घायल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा. मृतकों में 3 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं, वहीं एक स्कूटी राइडर की भी मौत हुई है. पुलिस ने सभी 7 शवों को कब्जे लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. वहीं आरोपी ड्राइवर की तलाश में सर्च ऑपेशन शुरू कर दिया है.
राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी
खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि हादसा कर्रा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कर्रा-तोरपा रोड पर हुआ. राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. मृतकों के परिजन हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बेकाबू हो गया. फिर ट्रक लोगों को कुचलते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में एक पेड़ से टकराकर रुक गया.
हादसे में शामिल ट्रक को जब्त किया गया
पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के अनुसार, हादसे के कारण लोगों में आक्रोश है. मृतकों के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है, लेकिन पुलिस को अभी तक आरोपी का सुराग नहीं मिला है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. हादसे में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा. आरोपी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है और इसके लिए नाकाबंदी करके छापेमारी की जा रही है.
पुलिस आरोपी की तलाश के लिए हादसास्थल से पहले लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, ताकि ट्रक के ड्राइवर की शिनाख्त हो सके. ड्राइवर के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि क्या वह नशे में ड्राइविंग कर रहा था या नींद की झपकी लगने से ट्रक से कंट्रोल छूट गया?
संबंधित खबरें
झारखंड की कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयले का ढेर गिरने से 3 की मौत
23 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
1 day agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
2 days agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
6 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
9 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
10 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
10 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
10 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
13 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines