झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आंदोलन के 14वें दिन शुक्रवार को रांची के राजकीय अतिथिशाला में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा गठित 4 मंत्रियों के विशेष पैनल और आंदोलनकारी छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गठित मंत्रियों की विशेष समिति और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा तो हुई, लेकिन किसी अंतिम सहमति या ठोस निष्कर्ष पर दोनों पक्ष नहीं पहुंच सके. छात्र नेता का कहना है कि बातचीत पॉजिटिव रही, लेकिन सभी मांगें माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा.
बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?
बैठक में सरकार की ओर से गठित मंत्रियों की समिति के सदस्य मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री चमरा लिंडा और मंत्री संजय यादव शामिल हुए. वहीं, छात्रों की ओर से रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार की 10 सदस्यीय टीम ने छात्रों का पक्ष रखा. बैठक में रांची के उपायुक्त और एसएसपी भी प्रशासनिक सहयोग के लिए मौजूद रहे.
जब तक मांगें पूरी नहीं, तब तक आंदोलन जारी: पीयूष
बैठक खत्म होने के बाद छात्र नेता पीयूष ने मीडिया को बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की सभी प्रमुख मांगों को मंत्रियों के सामने मजबूती से रखा है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भले ही सरकार के साथ बातचीत का दौर आगे भी जारी रहेगा, लेकिन आंदोलन फिलहाल समाप्त नहीं होगा. छात्र अपनी मांगों पर अडिग हैं और जब तक सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा.
उल्लेखनीय है कि पिछले दो हफ्तों (14 दिनों) से अभ्यर्थी परीक्षा प्रणाली में सुधार, निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग को लेकर रांची में डटे हुए हैं. फिलहाल सरकार और छात्र नेताओं के बीच आगे भी बातचीत जारी रहने की संभावना बनी हुई है, लेकिन छात्रों के रुख से साफ है कि वे बिना लिखित और ठोस फैसले के पीछे हटने वाले नहीं हैं.
संबंधित खबरें
झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
12 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
13 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
3 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
6 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
8 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
13 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
15 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
16 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines