'पीड़िताओं का मजाक उड़ता देखकर दुख होता है…', टू-फिंगर टेस्ट पर रोक, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने रेप पीड़िताओं के अधिकारों की रक्षा और उनके पुनर्वास को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अदालत ने ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर रोक लगाने के साथ ही पीड़िताओं से जन्मे बच्चों को फ्री एजुकेशन मुहैया कराने का आदेश दिया है.

Jharkhand High Court

Credit: AI

झारखंड हाईकोर्ट ने रेप पीड़िताओं के अधिकारों और उनके सम्मान की रक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा है कि रेप मामलों की जांच और मेडिकल टेस्ट के दौरान किसी भी हालत में टू-फिंगर टेस्ट नहीं किया जाएगा. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एम.एस. सोनाक और जस्टिस राजेश शंकर की बेंच ने यह फैसला सुनाया हैअदालत ने माना कि ये प्रक्रिया न सिर्फ अवैज्ञानिक है, बल्कि पीड़िता की गरिमा और प्राइवेसी का भी उल्लंघन करती है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी कई बार इस टेस्ट को असंवैधानिक और अमानवीय करार दे चुका है. झारखंड हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि पीड़िताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए और उन्हें न्याय दिलाने की प्रक्रिया को ज्यादा असरदार बनाया जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘बच्चों को मिले फ्री एजुकेशन’

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ये देखकर दुख होता है कि कुछ हालातों में रेप पीड़िता का ऐसे मजाक उड़ाया जाता है, जैसे वो ही अपराधी हों. कुछ मामलों में, पीड़िता को समाज से बहिष्कृत कर दिया जाता है, जिससे उन्हें और उनके परिवारों को भारी मुश्किलों और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है. बेंच ने कहा कि इस फैसले का मकसद पीड़िताओं के प्रति समाज का नजरिया बदलना है. अदालत ने झारखंड सरकार को ये भी निर्देश दिया कि दुष्कर्म पीड़िताओं से जन्मे बच्चों को कक्षा 12वीं तक फ्री एजुकेशन मुहैया कराई जाए. हाई कोर्ट का कहना है कि ऐसे बच्चों को समाज में समान अवसर मिलना चाहिए और उनकी पढ़ाई किसी भी वजह से प्रभावित नहीं होनी चाहिए. इसके लिए संबंधित विभागों को जरूरी इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं.

‘जीरो FIR की मिले सुविधा’

फैसले में कहा गया है कि हर जिले में ऐसे मामलों की निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की जाए. अधिकारी ये सुनिश्चित करेंगे कि पीड़िताओं और उनके बच्चों को सरकारी योजनाओं का फायदा समय पर मिले और उन्हें किसी तरह की प्रशासनिक परेशानी का सामना ना करना पड़े. हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. अदालत ने कहा कि दुष्कर्म के मामलों में जीरो एफआईआर की व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाए ताकि पीड़िता को शिकायत दर्ज कराने में किसी तरह की कठिनाई ना हो. साथ ही पुलिस अधिकारियों को पीड़िताओं के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने की भी सलाह दी गई है. अदालत ने अपने आदेश में पीड़िताओं को मिलने वाले मुआवजे और पुनर्वास योजनाओं के implementation पर भी जोर दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि कई बार पीड़िताएं जानकारी के अभाव में सरकारी मदद से वंचित रह जाती हैं. इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वो पीड़िताओं तक सभी सुविधाएं पहुंचाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ