Jharkhand High Court Imposed Fine on Rahul Gandhi: झारखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। कांग्रेस नेता पर यह कार्यवाही गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े एक मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार झारखंड हाईकोर्ट में अमित शाह से जुड़े मामले में सुनवाई चल रही है। ऐसे में इस मामले में जवाब दाखिल करने में हो रही देरी की वजह से कांग्रेस नेता पर यह जुर्माना लगाया है।
यह मामला तब का है जब अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। तब राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। चाईबासा की एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके बयान को लेकर परिवाद दर्ज करवाया गया था। मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत मिली थी और चाईबासा कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। दरअसल राहुल गांधी 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा था कि कोई हत्यारा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। यह भाजपा में ही संभव है। कांग्रेस के लोग किसी हत्यारे को कभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर स्वीकार नहीं कर सकते।
यह है मामला
राहुल गांधी की अमित शाह पर टिप्पणी के बाद चाईबासा के रहने वाले प्रताप कटियार ने स्थानीय एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज करवाया। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए कोर्ट ने अप्रैल 2022 में कांग्रेस नेता के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। इस पर राहुल गांधी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद कोर्ट ने दोबारा फरवरी 2024 में गैर जमानती वारंट जारी किया था तब राहुल गांधी इसके खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे थे।
यह भी पढ़ेंः गुजरात 10वीं बोर्ड की टाॅपर हीर की ब्रेन हैमरेज से मौत, परिवार ने अंगदान कर पेश की मिसाल
यह भी पढ़ेंः ‘आपकी कीमत क्या है, 10 लाख रुपये?’, पूर्व जस्टिस के बयान पर TMC की EC से शिकायत
संबंधित खबरें
ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
2 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
5 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
7 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
12 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
14 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
15 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
16 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
24 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines