हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

झारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो

झारखंड के बोकारो में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां स्लाइडिंग टैकल के बाद 37 वर्षीय फुटबॉलर कजरा मुर्मू अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. मैच रोककर आनन-फानन में उन्हें डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के इलाज के बावजूद देर रात उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन
बोकारो जिले में चल रहा एक स्थानीय फुटबॉल टूर्नामेंट उस वक्त मातम में बदल गया, जब मैच के दौरान एक खिलाड़ी की अचानक मौत हो गई. Credit: AI

झारखंड के बोकारो जिले में चल रहा एक स्थानीय फुटबॉल टूर्नामेंट उस वक्त मातम में बदल गया, जब मैच के दौरान एक खिलाड़ी की अचानक मौत हो गई मृतक की पहचान 37 वर्षीय फुटबॉलर कजरा मुर्मू के रूप में हुई है इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खिलाड़ी मैदान पर गिरते हुए दिखाई दे रहा है. खिलाड़ी के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई है और मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, वहीं परिजनों ने अस्पताल में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें : 200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?

जानकारी के अनुसार, इलाके में तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था मैच के दौरान कजरा मुर्मू गेंद लेकर आगे बढ़ रहे थे, तभी विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी ने उन्हें रोकने के लिए स्लाइडिंग टैकल किया टक्कर के बाद कजरा जमीन पर गिर पड़े शुरुआत में यह टक्कर सामान्य लगी, लेकिन कुछ ही पलों में वह मैदान पर ही बेहोश हो गए.

विज्ञापन

साथी खिलाड़ियों और रेफरी ने स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत खेल रोक दिया और आनन-फानन में कजरा मुर्मू को नजदीकी डीवीसी (DVC) अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनके शरीर में कोई सुधार नहीं हुआ और देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डीवीसी अस्पताल के डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि खिलाड़ी के शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत की असली वजह अंदरूनी चोट है या कुछ और, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा.

विज्ञापन

इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही खिलाड़ी के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग उठाई है स्थानीय आजसू (AJSU) नेता राजेश विश्वकर्मा ने भी खिलाड़ी के निधन पर गहरा शोक जताया और उन्हें क्षेत्र के सबसे होनहार फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक बताया पुलिस और प्रशासन मामले की आगे की जानकारी जुटाने में लगे हैं.

यह भी पढ़ें : जय सिंह राठौर वायरल स्कैम: बहन के इलाज के नाम पर जुटाए 1.5 लाख, पोल खुली तो लाइव मांगी माफी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola