Jharkhand Election News: झारखंड में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। बीजेपी के झारखंड प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने सिन्हा को पार्टी ज्वॉइन कराई।
भाजपा में शामिल होने से पहले मानस सिन्हा ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर पार्टी की सदस्यता छोड़ने की जानकारी दी। मानस सिन्हा ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि मैंने अपना कीमती 27 साल पार्टी को दिया। पार्टी जो जिम्मेदारी दी मैंने उसका ईमानदारी से निर्वहन किया। मैंने हर बार कोशिश की कि बेहतर परिणाम दूं और मैंने खुद को साबित भी किया। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे काम की यहां कोई कीमत नहीं है। मेरे काम का महत्व नहीं है।
सिन्हा ने अपने पत्र में लिखा कि यह चौथा मौका है, जब पार्टी ने मुझे अपमानित किया है। मुझे नीचा दिखाया है। किसी भी चीज को बर्दाश्त करने की एक सीमा होती है। अब ऐसा लगता है कि मेरी बर्दाश्त करने की सीमा पार हो चुकी है। अभी तक मैंने सिर्फ कांग्रेस के बारे में सोचा था, अब वक्त आ गया है कि मैं अपने बारे में भी सोचूं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।
बता दें कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम का गठबंधन चुनावी मैदान में है। हालांकि माले के लोग भी सवाल पूछ रहे हैं कि वे गठबंधन में हैं कि नहीं। दूसरी ओर बीजेपी चिराग, जेडीयू और आजसू के साथ चुनाव लड़ रही है। परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।
संबंधित खबरें
झारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
13 hrs agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
1 day agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
2 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
2 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
5 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
5 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
8 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
10 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
15 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines