पत्नी से गरीब हैं पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, 33 लाख की कार में चलती हैं मीरा मुंडा; जानें नेटवर्थ

Jharkhand Chunav 2024: पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पर बीजेपी ने दांव खेला है। उन्हें पोटका विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। मीरा मुंडा ने चुनावी हलफनामा दायर किया है। जिसके अनुसार उनकी संपत्ति करोड़ों में है। विस्तार से उनकी संपत्ति के बारे में जानते हैं।

Jharkhand Assembly Election 2024

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। बीजेपी ने इस बार पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पर दांव खेला है। मीरा को जमशेदपुर जिले की पोटका विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। मीरा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनावी हलफनामे के अनुसार मीरा ने अपनी कुल संपत्ति 14.90 करोड़ बताई है। जिसमें 9.01 करोड़ की चल और 3.05 करोड़ की अचल संपत्ति का जिक्र किया गया है। शपथ पत्र के अनुसार मीरा मुंडा के पास सिर्फ 48884 रुपये कैश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे 33.91 लाख की टोयोटा कार में सफर करती हैं। उनके पति अर्जुन मुंडा के पास 132891 रुपये कैश हैं। बैंक खातों की बात करें तो मीरा के अकाउंट में 1 करोड़ 87 लाख 51 हजार 677 रुपये जमा हैं। वहीं, उनके पति अर्जुन मुंडा के खाते में एक करोड़ 43 लाख 12 हजार 735 रुपये जमा हैं। अर्जुन मुंडा के पास एक पुरानी कार मारुति जेन भी है। मीरा और अर्जुन मुंडा ने शेयर बाजार में भी निवेश किया है। मीरा मुंडा के पास 6.02 करोड़ और अर्जुन मुंडा के पास 17 लाख रुपये के शेयर हैं।

विज्ञापन

गहनों की शौकीन हैं मीरा

मीरा मुंडा गहनों की भी शौकीन हैं। उनके पास 13.89 लाख के जेवर हैं। वहीं, उनके पति के पास 1.10 लाख रुपये के शेयर हैं। मीरा मुंडा और उनके पति पर कर्ज भी है। मीरा ने बैंक से साढ़े 10 लाख और उनके पति ने 4 लाख 80 हजार का लोन ले रखा है। मीरा पीएचडी पास हैं और उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। मीरा मुंडा के पास 29 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर गाड़ी भी है।

अर्जुन मुंडा के पास जो जेन कार है, वह 2003 मॉडल की है। जिसकी कीमत 2.35 लाख है। मीरा के पास 3.05 करोड़ की आवासीय इमारत और अर्जुन मुंडा के पास 85 लाख का घर है। शपथ पत्र के हिसाब से मीरा अपने पति अर्जुन मुंडा से अमीर हैं। शपथ पत्र के मुताबिक अर्जुन मुंडा के पास 1.99 करोड़ की चल और 0.85 करोड़ की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ